{"_id":"61d489bc8fa6122a4a720386","slug":"stay-safe-from-caste-virus-ak-sharma-mau-news-vns6317637116","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाति के वायरस से बचकर रहिएगा ः एके शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाति के वायरस से बचकर रहिएगा ः एके शर्मा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीघाट/ कुसुम्हां (मऊ)। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा ने मंगलवार को कहा कि इस समय जाति का वायरस चल रहा है, इससे बचके रहिए। सपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि जो खाली प्लाट है, वो हमारा है, ऐसा समाजवाद कहीं आपने पढ़ा है? यह समाजवाद सपा का है। सपा ने पढ़ाई की व्यवस्था खराब कर दी। प्रदेश उपाध्यक्ष दोहरीघाट स्थित विक्ट्री इंटर कॉलेज में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने लोगों से पूछा कि जो पार्टी एक जाति के उत्थान की बात करती हो, क्या ऐसा ऐसा समाजवाद आपको चाहिए। जिसने शिक्षा व्यवस्था चौपट कर दी, जो जीतते हैं आजमगढ़ से और विकास होता है इटावा में, क्या ऐसी सरकार आपको चाहिए? कहा कि माफिया का खतरनाक वायरस प्रदेश में चलता रहा है, जो ठेके के नाम पर सारी योजनाओं का लाभ गटक जाते हैं। कहा कि उन्हें निधि का कमीशन नहीं चाहिए, ऐसी रोड बनाओ, ऐसा विद्यालय बनाओ, जो रोड मॉडल बने। कहा कि जिन ठेकेदारों, इंजीनियरों ने बेईमानी की, वे कष्ट सह रहे हैं। कहा कि पीएम मोदी ने आत्मबल बढ़ाने का आह्वान किया है।
एके शर्मा ने वादा किया कि वह राम राज्य का सपना साकार करेंगे। दावा किया कि बिंदटोलिया गांव की कटान रोकने के लिए उन्होंने धन स्वीकृत कराया है। कहा कि आज कल्पनाथ राय की जयंती है। वह जिले के प्राण वायु थे। उन्होंने विकास का बीज जो बोया था, उसे वह पुष्पित पल्लवित करेंगे। दावा किया कि अब तक वह 500 करोड़ की योजना ला चुके हैं। विधान परिषद सदस्य दिनेश सिंह ने कहा कि यहां की भीड़ इस बात की गवाही दे रही है कि एके शर्मा से लोगों का लगाव है।
विज्ञापन
बरहज विधायक सुरेश तिवारी ने कहा कि एके शर्मा के नेतृत्व में हम यूपी में 350 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेंगे। अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर ने कहा कि पूर्वांचल जो विकास की बयार अरविंद शर्मा की देन है। पूर्वांचल में ज्यादा से ज्यादा सीटें जिताकर इनको मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने कहा कि विकास को धरातल पर उतारा जाएगा। संचालन उत्पल राय ने किया।