फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Statement of witnesses recorded in MLA fund and arms case

Mau News: विधायक निधि और असलहा मामले में गवाहों का बयान दर्ज

Thu, 10 Oct 2024 03:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Statement of witnesses recorded in MLA fund and arms case
मऊ। विधायक निधि और असलहा मामले में बुधवार को सीजेएम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान विधायक निधि के मामले में गवाह वृजेश राय उपस्थित हुए उनकी जीरह पूरी हो गई। वहीं असलहा मामले में गवाह एसआई सरफराज उपस्थित हुए उनका बयान पूरा हुआ, आरोपियों की ओर से जीरह की गई, जीरह पूरी नहीं हो सकी। सीजेएम ने दोनों मामलों में साक्ष्य के लिए 16 अक्तूबर की तिथि नियत किया। एक मामला सरायलखंसी और दूसरा मामला दक्षिणटोला थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन


पहला मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र का है। मामले मे अभियोजन के अनुसार विधायक निधि के गबन के मामले में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राम सिंह की तहरीर पर सरायलखंसी थाने मे एफआईआर दर्ज हुई। मामले मे मुख्तार अंसारी, आनंद, बैजनाथ यादव और संजय सागर को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित कर दिया है। इसमें साक्ष्य की कार्यवाही चल रही थी। मामले में आरोपी मुख्तार अंसारी की मौत हो चुकी हैं। उनके विरुद्ध मुकदमे की कार्यवाही समाप्त कर दी गई है। मामला साक्ष्य में चल रहा है। गवाह वृजेश राय उपस्थित हुए उनका जीरह पूरा हो गया। सीजेएम ने मामले में साक्ष्य के लिए 16 अक्तूबर की तिथि नियत किया।
विज्ञापन


दूसरा मामला दक्षिणटोला थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार तत्कालीन थानाध्यक्ष निहाल नंदन की तहरीर पर मुख्तार अंसारी सहित सात लोगों के विरुद्ध फर्जी असलहा प्रकरण में की गई पैरवी को आधार मानते हुए एफआईआर दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed