फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   State observer raided five unfunded examination centers

Mau News: स्टेट ऑब्जर्वर ने पांच वित्तविहीन परीक्षा केंद्रों पर मारा छापा

Sat, 08 Mar 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
State observer raided five unfunded examination centers
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल- इंटरमीडिट परीक्षा की पहली पाली में स्टेट ऑब्जर्वर अनिल भूषण चतुर्वेदी ने शुक्रवार कोे आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा। काफी देर तक सघन जांच पड़ताल की। प्रशासन और विभाग से सख्ती का पहरा रहा। पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी, इंटरमीडिएट कंप्यूटर, शस्य विज्ञान, कृषि वनस्पति विज्ञान सहित अन्य विषयोें की परीक्षा हुई। सख्ती केे चलते 3329 परीक्षार्थियोें ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिट परीक्षा जिले के 135 परीक्षा केंद्रों पर हुई। पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा हुई। 37664 में से 34340 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि इंटरमीडिएट कंप्यूटर, शस्य विज्ञान, कृषि वनस्पति विज्ञान में 97 के सापेक्ष 92 परीक्षार्थी शामिल हुए। स्टेट ऑब्जर्वर अनिल भूषण चतुर्वेदी ने कृष्णा इंटर काॅलेज, केएनएस इंटर कालेज रैकवारडीह, संत चतुरी दास इंटर काॅलेज महराबंधा, माता कमला इंटर काॅलेज सलाहाबाद सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरा, स्ट्रांग रुम सहित कैंपस का गहन जांच पड़ताल किया। वित्तविहीन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण होने से प्रबंधकों में हड़कंप की स्थिति रही। परीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डायट प्राचार्य, राजकीय इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में सचल दस्ता ने परीक्षा केंद्राें का औचक निरीक्षण किया। जहां परीक्षा नकलविहीन होना पाया गया। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed