फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Stamp vendors accused of charging arbitrary prices

Mau News: स्टांप विक्रेताओं पर मनमानी कीमत वसूलने का आरोप

Sat, 02 Aug 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Stamp vendors accused of charging arbitrary prices
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घोसी। स्थानीय तहसील पर स्टांप विक्रेताओं द्वारा मनमानी कीमत वसूलने का आरोप है। 10 रुपये का स्टांप तीस रुपये में और दस रुपये का टिकट बीस रुपये में बेचा जा रहा है, जिससे आम लोगों की जेब पर असर हो रहा है। इससे क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है।

घोसी तहसील के सभी स्टांप विक्रेता खुलेआम दोगुने से अधिक कीमत वसूल रहे हैं, जबकि शासन द्वारा ई-स्टांपिंग व्यवस्था लागू होने के बाद मैनुअल स्टांप की छपाई लगभग बंद हो गई है। इससे छोटे मूल्य के स्टांप की कमी हो गई है, इसका फायदा उठाकर स्टांप विक्रेता अधिक कीमत वसूल रहे हैं। जिसका खामियाजा क्षेत्रीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों को स्टांप और टिकट के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। अधिवक्ता और वादकारियों को भी स्टांप और टिकट के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। इस संबंध में संजय सिंह, रमेश गुप्ता, आफताब अहमद ने स्टांप विक्रेताओं की मनमानी पर रोक लगाई जाए और स्टांप और टिकट की कीमतें निर्धारित की जाएं। इस बाबत एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घोसी तहसील के स्टांप विक्रेताओं को बैठक के लिए सूचना दी जा चुकी है। बैठक के माध्यम से चेतावनी देकर सुधार के अवसर दिए जाएंगे।यदि इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed