फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ssp inspaction

पुलिसकर्मी नहीं चला सके बंदूक

Tue, 25 Feb 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
ssp inspaction
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली का निरीक्षण के दौरान रखी गाड़ियों को देखते अनुराग आर्य। - फोटो : MAU
मुहम्मदाबाद गोहना। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मंगलवार को मुहम्मदाबाद कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान आबकारी से संबंधित 32 मुकदमों में माल बरामदगी और विभिन्न घटनाओं में बरामद और सीज 68 गाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया को निस्तारित न किए जाने पर नाराजगी जताया। परिवहन विभाग द्वारा बंद की गई गाड़ियों के मुकदमों का डिस्पोजल न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आरटीओ द्वारा सीज गाड़ियों को आरटीओ कार्यालय भेजवाने का निर्देश दिया। असलहों को खोलने और बंद करने को लेकर पुलिसकर्मियों की दक्षता की जांच किया। दो दारोगा और कुछ कांस्टेबल द्वारा असलहे को सही तरीके से न खोल पाने पर नाराजगी जताया। बॉडी प्रोटेक्टर को सही ढंग और कम समय मे पहनने को लेकर पांच पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने रीवार्ड देने का ऐलान किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मंगलवार को मुहम्मदाबाद कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। 11:30 बजे कोतवाली पहुंचे कप्तान को सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एसपी ने कोतवाली के भोजनालय, कैंपस, शौचालय, पुलिसकर्मियों के रहने वाले आवास, बैरक, माल खाना, कम्प्यूटर कक्ष बंदीगृह और कार्यालय का निरीक्षण किया। परिसर में सैकड़ों की तादात में रखी गई दुपहिया और चार पहिया वाहनों की बरामदगी और नीलामी को लेकर पूछताछ किया। कई मामलों में आठ साल से रखी गई गाड़ियों के डिस्पोजल की कार्यवाही न होने पर नाराजगी व्यक्त किया। आबकारी के मुकदमों में बरामद माल के भी न्यायालयीय प्रक्रिया पूरा न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दिया और एक माह के भीतर सभी मामलों को निस्तारित करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों के असलहा खोलने बंद करने और चलाने की दक्षता का परीक्षण किया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी और दरोगा असलहा को सही ढंग से खोलने और बंद करने में विफल रहे। पुलिसकर्मियों और दारोगा से बॉडी प्रोटेक्टर पहनने का निर्देश दिया। सबसे पहले और सही ढंग से पहनने वाले पांच पुलिसकर्मियों सर्वेश निषाद, बृजेश यादव, सौरभ कुमार, संदीप विश्वकर्मा, और प्रवेश कुमार को रिवॉर्ड देने का ऐलान किया। इसी प्रकार असलहा खोलने बंद करने और इसके इस्तेमाल के तरीके को सही ढंग से ब्रीफ करने पर कांस्टेबिल आनंद त्रिपाठी को रिवार्ड दिया।पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों से इंसास राइफल टीजीजी और अन्य असलहों को चलवा कर निरीक्षण किया। विभिन्न मुकदमों में बरामद माल और घटनाओं से संबंधित मामलों में बरामद गाड़ियों का डिस्पोजल करने का एक माह का समय दिया।आरटीओ द्वारा 8 साल से भी अधिक समय से सीज गाड़ियों के मुकदमो को निस्तारित न किए जाने पर सभी गाड़ियों को लदवाकर आरटीओ कार्यालय भेजने का निर्देश दिया। पुलिस को 30 बिंदुओं पर जांच कर घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीओ नंदलाल कोतवाल नीरज पाठक, एसआई अजय तिवारी, चंद्रभान सिंह, सन्तोष यादव, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed