फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SPS appeals for capturing unauthorized land

बैनामाशुदा जमीन पर कब्जा करने पर लगाई एसपीसे गुहार

Sat, 17 Oct 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
SPS appeals for capturing unauthorized land
कोपागंज। थाना क्षेत्र के हूंसापूरा मुहल्ला निवासी महिला ने कोपागंज पुलिस के साथ एसपी सुशील घुले को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई। प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पट्टीदार दबंगई और जबरदस्ती कर उसकी बैनामाशुदा जमीन पर कब्जा कर निर्माण करा रहे है, मना करने पर पट्टीदार उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है। महिला ने बताया कि मनबढ़ों ने उसके गले से सोने की चेन भी छीन लिया।
विज्ञापन

कोपागंज कस्बा के हूंसापूरा मुहल्ला निवासिनी सत्यभामा सिंह यादव पत्नी स्व. विनोद कुमा यादव ने पुलिस अधीक्षक सुशील घुले को शनिवार की सुबह प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें पीड़िता ने एसपी को बताया कि उसके पट्टीदारों ने दोस्तपुरा मुहल्ले में मौजूद उसकी बैनामाशुदा जमीन पर कब्जा कर अपना मकान बनवा रहें है। स्थानीय पुलिस से शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में वह न्याय पाने के लिए आपके पास आई। इतना ही नहीं मनबढ विरोध करने पर उससे मारपीट करने के लिए आमादा हो रहें। इस दौरान मनबढों ने उसके गले से सोने की चेन को छीन लिया। एसपी ने मामले की जांच कर महिला की मदद करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed