{"_id":"6ac927babfa242592a032bd2","slug":"sports-college-gorakhpur-team-emerges-victorious-mau-news-c-295-1-svns1029-153286-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीम विजेता
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता की विजेता ट्राफी के साथ स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की
नगर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। 4 से 9 अक्तूबर 2026 तक चली इस प्रतियोगिता में प्रदेश की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर की टीम ने अयोध्या छात्रावास को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले के अंतिम क्षणों में स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर की टीम ने निर्णायक बढ़त हासिल की और 1-0 से जीत दर्ज कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के समापन पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया तथा विशिष्ट अतिथि अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद डॉ. मणिभूषण तिवारी और समाजसेवी जमाल अर्पण ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राॅफी दी। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी डीपी सिंह ने अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया।
विज्ञापन
समापन समारोह में जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह, सचिव संजय सिंह, सहायक प्रशिक्षक संजय कुमार सिंह, राजीव कुमार जायसवाल, अखिलेश खरवार, भूपेंद्र नाथ, रितेश दास, सोनिया कुमारी, रीमा यादव उपस्थित रहे।