फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Spoke against corruption

भ्रष्टाचार के खिलाफ खूब बोले बच्चे

Tue, 09 Feb 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 09 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Spoke against corruption
नगर क्षेत्र के औरंगाबाद सहन में रविवार की शाम सईदी ग्रुपऔर मऊ सेवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कई स्कूलों से छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में तसमिया व सादिक को प्रथम पुरस्कार मिला। वहीं, डॉ. संजय सिंह को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए निशाने महफूज अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में दो वर्ग रहे। जिसमें प्रथम वर्ग का विषय भ्रष्टाचार एवं हमारी जिम्मेदारियां रहा। कई छात्राओं ने अपने भाषण प्रस्तुत किया। जिसमें प्रथम पुरस्कार दानिशगाह पब्लिक स्कूल की कक्षा 7 की छात्रा तसमियां रहमान को मिला।
विज्ञापन



वहीं दूसरे वर्ग का विषय हजरत मौलाना महफुजुर्रहमान के व्यक्तित्व एवं योगदान रहा। जिसमें मदरसा यतीम खाना मुंशीपुरा के मोलवी सादिक रहमान को प्रथम पुरस्कार मिला। दोनों को संयुक्त धनराशी दस हजार रुपए को 5-5 हजार रुपया के साथ ट्राफी मुख्य अतिथि डा.संजय सिंह , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने प्रदान कर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इस दौरान  शारदा नारायण हास्पिटल के प्रबन्ध निदेशक डा संजय सिंह को पुर्व शाही इमाम स्व मौलाना महफूजुर्रहमान की उत्कृष्ट सेवा तथा समाज सेवा करने पर मऊ सेवा केन्द्र व सईदी ग्रुप द्वारा ‘निशाने महफूज एवार्ड’ शाही इमाम कारी मसीहुर्रहमान साहब व अतिथियों के हाथों दिया गया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।



 मुख्य अतिथि डॉ. संजय सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि समय-समय पर लगातार ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।
इससे बच्चे के व्यक्तित्व में विकास होता है। इस दौरान स्व. मौलाना महफूजुर्रहमान मिफ्ताही के व्यक्तित्व पर संपादित पत्रिका का विमोचन भी किया गया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक मजहर मेजर ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed