फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Special Expenditure Observer held a review meeting of election expenditure with officials

विशेष व्यय प्रेक्षक ने अधिकारियों संग की निर्वाचन व्यय की समीक्षा बैठक

Wed, 02 Mar 2022 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Special Expenditure Observer held a review meeting of election expenditure with officials
कलेक्ट्रेट सभागार में नोडल अधिकारियों की बैठक में मौजूद विशेष व्यय प्रेक्षक बी आर बल कृष्णन।संव - फोटो : MAU
मऊ। विधानसभा चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष व्यय प्रेक्षक बीआर बाल कृष्णन की अध्यक्षता में व्यय प्रेक्षक विशाल दशरथ जारोंडे, जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक सुशील घुले तथा निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के जनपदीय नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय की समीक्षा बैठक हुई। जिसमे अधिकारियों को जिम्मेदारी से चुनाव कार्य किए जाने पर बल दिया गया। कहा कि जनपद में संवेदनशील बूथों पर विशेष ध्यान दें, अवैध शराब, असलहे जब्त करते हुए विशेष कार्रवाई की जाए। एफएसटी, एसएसटी एवं पुलिस टीम लगातार 24 घंटे चेकिंग अभियान चलाएं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद की चारो विधानसभा क्षेत्र में 36 एफएसटी एवं 36 एसएसटी की कुल 72 टीमें सक्रिय है। साथ ही 16 बीएसटी एवं आठ वीवीटी लगातार सक्रियता से कार्य कर रही हैं। इसके साथ ही नोडल अधिकारी एमसीएमसी नगर मजिस्ट्रेट द्वारा सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया पर पेड न्यूज के संबंध में विशेष व्यय प्रेक्षक महोदय को जानकारी दी गई। प्रेक्षक ने लीड बैंक मैनेजर से बैंकों में बड़ी रकम की लेनदेन एवं उसके राजनीतिक पार्टियों से संबंध के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी भानु प्रताप सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय कुमार गौतम, वरिष्ठ कोषाधिकारी मनीष कुमार कुशवाहा, नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर हर्षिता तिवारी सहित अन्य जनपदिय नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed