{"_id":"65564fe51aef33768900f896","slug":"spark-from-high-tension-wire-two-wood-shops-caught-fire-mau-news-c-295-1-mau1002-5053-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी, दो लकड़ी की दुकानों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी, दो लकड़ी की दुकानों में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी कोतवाली के अमिला नगर पंचायत के थानीदास मोड़ स्थित दो लकड़ी की दुकानों में बुधवार की देर रात आग लग गई। इस घटना में दो दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। यह घटना दुकान के ऊपर से गुजरी हाइटेंशन तार से निकली चिंगारी के चलते हुई।
बीते 72 घंटे में आग लगी की यह तीसरी घटना है। गनीमत है की इस घटना में किसी की जान नहीं गई लेकिन 20 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार अमिला नगर पंचायत क्षेत्र के रामानंद नगर निवासी सिद्धनाथ विश्वकर्मा और नीरज विश्वकर्मा की थानीदास मोड़ पर अलग अलग लकड़ी की दुकान है। बुधवार की देर शाम रोज की तरह दुकान बंद कर वे अपने घर चले गए। देर रात करीब 11 बजे दुकान के ऊपर से गुजरे हाइटेंशन तार से निकली चिंगारी से दोनों दुकानोें में आग लग गई। आग लगने की जानकारी पास पड़ोस के लोगों ने दुकान मालिक को दी। मौके पर पहुंचने से पहले ग्रमीण मुख्य दरवाजे को तोड़कर आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे लेकिन लपटें तेज और विकराल होती जा रही थी। आगलगी की सूचना पर दोनों दुकानदार मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन सूचना मिलने के बाद दो घंटे विलंब से पहुंचे अग्निशमन विभाग के जवानों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि आग लगी की घटना में दो लाख के कीमती लकड़ी, एक जरनेटर, दो कटर मशीन, छह ग्लेंडर मशीन, छह रंदा मशीन, पाँच ड्रिल मशीन, एक हजार पीस ईंट भट्ठे का बना हुआ साँचा जलकर खाक हो गया। इसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये थी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
72 घंटा, तीसरी बड़ी आगलगी की घटना
आगलगी की 72 घंटे में तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले बीते मंगलवार की भोर शहर कोतवाली क्षेत्र के नोमानी कटरा में साड़ी की दुकान में आग लगने से करीब दस लाख रूपये का सामान जलकर खाक हो गया था। यह घटना भी शार्ट सर्किट से लगी थी।वहीं बुधवार की शाम कोपागंज के फैजुल्लाहपुर गांव में दो मंजिला निर्माणाधीन घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें करीब पांच लाख रूपये का सामान जलकर खाक हो गया।