फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Spaghetti Drove Bicycle

सपाजजनों ने चलाई साइकल

Wed, 21 Jun 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Wed, 21 Jun 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Spaghetti Drove Bicycle
नदवासराय में योग दिवस पर सपा की साइकल यात्रा निकालते एमएलसी रामजतन राजभर और अन्य।
अंतररार्ष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सपा के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर जनपद के सपाजनों ने बुधवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर साइकिल चलाया। जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने रानीपुर ब्लाक क्षेत्र में पार्टी नेताओं के साथ साइकिल चलाया। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय के नेतृत्व में जनपद मुख्यालय पर विभिन्न मार्गों पर समर्थकों सहित साइकिल चलाया। छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने दिलीप पांडेय के निर्देशन में चकमेहदी से साइकिल यात्रा प्रारंभ किया। वहां से पुरानी तहसील, हाइवे होते हुए गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ तिराहा, रोडवेज होते हुए पुन. पुरानी तहसील पहुंचे। इस अवसर पर सपा नेता ने कहा कि साइकिल चलाना भी योग है। इससे शरीर के सभी अंग सक्रिय रहते हें और पूरा शरीर निरोग रहता है। इनके साथ अर्जुन यादव , कृष्णा यादव , अनिल राजभर , अभय यादव , संदीप शर्मा, एकलाख , रोहित , दिलशाद , ओम शंकर मिश्रा , शिवम , सोनी सहित कई छात्र शामिल रहे।    
विज्ञापन


   
रानीपुर संवदादाता के अनुसार सपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पार्टी के द्वारा साईकिल यात्रा खुरहट बाजार से निकाली गई।पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशा यादव ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। साईकिल यात्रा का नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने किया।साईकिल यात्रा खुरहट बाजार से निकलकर धर्मसीपुर ,मडईया, भटौली से होते हुए वापस आकर खुरहट बाजार में सपा कार्यालय पर समाप्त हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि साइकिल चलाना  हर आयु के व्यक्ति के लिए स्वास्थ्य वर्धक है। यह किसी भी प्रकार से किसी योग से कम नहीं है अपितु साइकिल चलाने में कई योगों का समन्वय है।  साइकिल यात्रा में काफी संख्या में सपाजनों ने भाग लिया। नन्हकू राजभर, सूर्यभान यादव, आलोक राय, कौशल यादव, रामनरेश यादव, जयनाथ यादव, रमेश, विजय आदि रहे। नदवासराय संवाददाता के अनुसार कोइरियापार समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को विधान परिषद सदस्य  रामजतन राजभर के नेतृत्व में साईकिल यात्रा निकाली गयी। साइकिल यात्रा  कोइरियार, डंगौली, भगवानपुर, मीरपुर, बर्जला, शेखवलिया होते हुए पुन: पार्टी कार्यालय कोइरियापार में सम्पन्न हुई ।इस दौरान विधान परिषद सदस्य ने कहा कि साइकिल यात्रा भी एक प्रकार का योग है ।इसके द्वारा मनुष्य स्वस्थ्य रहता है। साइकिल यात्रा में रामजनम यादव, रामलगन, महेन्द्र चैहान, जितेन्द्र सिंह, बृजेष, चन्द्रीका सोनकर, भीम राजभर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed