फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP workers celebrated the birthday of SP Patron Mulayam Singh

सपा कार्यकर्ताओं ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह का मनाया जन्मदिन

Tue, 23 Nov 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
SP workers celebrated the birthday of SP Patron Mulayam Singh
मऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक तथा पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन समारोह नगर के गालिबपुर स्थित कैंप कार्यालय पर मनाया गया। मुख्यातिथि अबू असीम आजमी प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश रहे। इस अवसर पर सपा के राष्ट्रीय सचिव तथा प्रवक्ता राजीव राय, पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल, पूर्व विधायक सुधाकर सिंह, पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर, निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, केके पांडेय, खुद्दूश अंसारी, प्रदेश सचिव अधिवक्ता सभा शंभू नाथ यादव, वीरेंद्र लोहिया, सीताराम कुशवाहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में समाजवादी छात्र सभा की तरफ से सपा संरक्षक तथा पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के 83वें जन्मदिन के अवसर पर नगर के भीटी स्थित मातृ छाया अनाथ आश्रम में जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया गया। इस मौके पर समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय ने कहा कि पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के प्रयासों के चलते शहीदों के पार्थिव शरीर उनके परिवारों तक पहुंच पाते हैं। नेताजी सदैव छात्रों, किसानों, नौजवानों, जरूरतमंदों, शोषितों पीड़ितों वंचितो की लड़ाई लड़ी है। उनके लंबी आयु के लिए कामना की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, शशिराज यादव, अभय यादव,जिला सचिव फ़ैयाज अहमद, कार्तिक श्रीवास्तव, विपुल शर्मा,आजम अंसारी, कल्पनाथ यादव, नवनीत सिंह अर्पित,अरशद बशर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

मुहम्म्दाबादगोहना संवाददाता के अनुसार समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन सोमवार को कस्बा के शहीद चौक पर धूमधाम से मनाया गया। केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। विधानसभा अध्यक्ष आमान अहमद ने उनके जीवन पर विस्तृत चर्चा किया। इस अवसर उपाध्यक्ष सदानंद यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रामू यादव, लल्लन यादव, महासचिव अजीत यादव, राम शब्द यादव, पूर्व प्रमुख राम हर्ष यादव, चंद्रकेश यादव, अशोक गौतम, हरिनाथ प्रसाद, राजकुमार एडवोकेट, सोमनाथ, सीताराम यादव, जयेंद्र यादव, महिला अध्यक्ष सुनीता यादव, देवनाथ राजभर, सूबेदार यादव, अनिल चौधरी, लक्षिराम कवि संगीता सरोज, शशि कला यादव, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed