फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP, Ranipur SO reprimanded after seeing gadgi

गदंगी देखकर बिफरे एसपी, रानीपुर एसओ को लगाई फटकार

Thu, 06 Feb 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
SP, Ranipur SO reprimanded after seeing gadgi
रानीपुर। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बृहस्पतिवार को रानीपुर थाना पहुंचकर थाने का निरीक्षण किए। इस दौरान सफाई व्यवस्था बेहतर न होने पर एसपी ने एसओ को जमकर फटकार लगाई, जबकि बेस्ट टर्न आऊट के लिए आरक्षी को नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। दो घंटे के निरीक्षण में एसपी ने हथियारों से लेकर थाना कार्यालय आदि का बारिकी से निरीक्षण किया। साथ ही कमियों को दुरुस्त करने का आदेश दिया। इस दौरान सभी आरक्षी असलहा का प्रयोग करने में सफल रहें। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे पुलिस अधीक्षक अनुुराग आर्य रानीपुर थाने पहुंचे। यहां निरीक्षण के दौरान सलामी में लगे सलामी गार्ड के टर्नआउट को चेक कर निर्देश दिया गया। गार्ड मे शामिल मु. आरक्षी श्रवण कुमार का बेस्ट टर्न आउट होने पर एसपी ने नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके बाद एसपी द्वारा थाना प्रांगण में निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था, बैरेक, मेस, आवास का मुआयना किया। साथ ही थाना कार्यालय में रखे रिकार्ड, रजिस्टर, मालखाना के साथ सीसीटीएनएस कक्ष का गहनतापूर्वक निरीक्षण किया गया। साफ सफाई न होने तथा रजिस्टरों के रखरखाव में कमी पाये जाने पर एसओ अशोक यादव की फटकार लगाते हुए इसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। इसीक्रम में एसपी ने उप निरीक्षक, सिपाहियों से रिवाल्वर, इंसास, ए.के. 47 को खोलने जोड़ने का टेस्ट लिया गया तथा उनको इससे सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर में बेतरतीब खड़े वाहन तथा साफ-सफाई संतोषजनक न होने पर नराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के बाद एसपी ने बैठक कर पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी और उनके समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed