फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP people expressed their anger in the water filled in Ghosi Nadwasarai road, there are big potholes for many years till Baluapokhara

सपा जनों ने घोसी नदवासराय मार्ग में भरे पानी में धान रोप जताया आक्रोश बलुआपोखरा तक कई वर्षो से हैं बड़े बड़े गढ्ढे

Mon, 19 Jul 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
SP people expressed their anger in the water filled in Ghosi Nadwasarai road, there are big potholes for many years till Baluapokhara
घोसी नदवासराय मार्ग की बलुआपोखरा तक कई वर्षों से बड़े बड़े गढ्ढे बन गए हैं। बरसात के दिनों में इन गढ्ढों पर पानी भर जाता है। इससे दस सड़क पर वाहन चलाना भारी मुश्किल भरा काम हो जाता है। कई बार अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे नाराज सपा जनों ने सपा नेता खुर्शीद खान के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क के पानी भरे गढ्ढों में धान रोपकर विरोध जताया। इस मौके पर सपा के नगर अध्यक्ष खुर्शीद खान ने कहा कि चिरैयाकोट से मोहम्मदाबाद होते हुए घोसी आने वाली प्रमुख सड़क को मोहम्मदाबाद से बलुआपोखरा तक बना कर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

बलुआपोखरा से घोसी तक सड़क पूरी तरह से बड़े बड़े गढ्ढो में तब्दील हो गयी है।बड़े बड़े गढ्ढो में ट्रक आदि वाहन फंस कर खराब हो जा रहे हैं।गढ्ढों के चलते आये दिन दुर्घटना में लोग चोटिलें होकर घायल हो जा रहे है।इसको लेकर सपा के साथ विभिन्न संगठनों ने तहसील दिवस के साथ अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर समाधान की मांग किया गया। परंतु खाली आश्वासन ही मिला। इसको लेकर सरकार और अधिकारियों को जगाने के लिए आज सड़क के पानी भरे गढ्ढों में धान रोपकर विरोध जताया गया।इस अवसर पर खुर्शीद खान, रियाजुल हक, बीके यादव, नदीम शेख, कुतुबुद्दीन, राजशेखर चौहान, डॉ फारुख,आलोक, जाहिद खान, आनंद, बृजेश यादव, आसिफ शेख, सुभाष यादव, शहजादे सिद्दीकी, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed