{"_id":"5f171fc98ebc3e9fae4d8998","slug":"sp-leader-accuses-corona-of-not-being-serious-mau-news-vns5371346183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता ने लगाया कोरोना के प्रति गंभीर न होने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता ने लगाया कोरोना के प्रति गंभीर न होने का आरोप
विज्ञापन
कोपागंज। पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधु ने मंगलवार को विज्ञप्ति के माध्यम से केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार पर कोरोना महामारी को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि लोग करोना से संक्रमित होते जा रहे हैं। दिन प्रतिदिन कोरोना महामारी विकराल रूप लेती जा रही है। इसके चलते उद्योग धंधे बंद होने से लोगों के सामने भुखमरी की स्थिति उपन्न हो गयी है।
केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार में कोरोना महामारी को लेकर कोई सामंजस्य होने के चलते प्रदेश की जनता को लाचार बना कर छोड़ दिया गया है। स्थिति यह है गाँवो में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर हॉटस्पॉट की कार्यवाही तीन दिन व्यतीत होने के बाद भी नहीं की जा रही है। कोपागंज के लैरो दोनवार गांव में करोना पॉजिटिव मिलने के तीन दिनों बाद भी हॉटस्पॉट नहीं बनाया गया है।
वहीं फतेहपुर ताल नरजा में दो कोरोना पॉजिटिव मिलने के 24 घंटे बाद भी कोई स्वास्थ टीम नहीं पहुंची है। इस घटनाओं को देखकर यह लग रहा है कि प्रदेश सरकार लोगो को कोरोना महमारी से मरने के लिए छोड़ दिया है। सरकार की नजर में गरीबों के जीवन की कोई कीमत नहीं है।महामारी में भी भाजपा वर्चुवल रैली कर चुनावी प्रचार प्रसार में लग गयी है।