{"_id":"58b477504f1c1b4459830bfe","slug":"sp-bsp-congress-spared-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-कांग्रेस पर हमला बसपा को भी नहीं बख्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-कांग्रेस पर हमला बसपा को भी नहीं बख्शा
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Tue, 28 Feb 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का माला पहनाकर स्वागत करते कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चुटीले अंदाज में जहां सपा पर हमला बोला वहीं कांग्रेस पर भी चुटकी ली। बसपा को भी नहीं बख्शा। सपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने अपराध पर पुलिस थानों को समाजवादी पार्टी के नेताओं का दफ्तर तक बताया।
यही नहीं गुजरात के गधे के सवाल पर मजाक की बात कहने पर उन्होंने पांच साल के कार्यकाल को मजाक बताते हुए महिलाओं के साथ हुए अपराध पर व्यंग किया कि क्या यह भी मजाक है। उन्होंने सपा, कांग्रेस और बसपा को उत्तर प्रदेश में अब तक राज करने वाली पार्टियों को यहां तक कहा कि उन्हें तो इस चुनाव में वोट मांगने तक का हक नहीं।
उन्होंने कांग्रेस को डूबी नाव करार दिया तो सपा को उस पर चढ़ने वाली पार्टी की भी लुटिया डुबाने की संज्ञा दी। अखिलेश के भतीजा और मायावती के बुआ के रिश्ते पर भी उन्होंने चुटकी ली। कहा कि यह मेल खाने वाली बात नहीं है। कहा िक यूपी को 15 साल तक सपा-बसपा की सरकार ने बर्बाद किया। कहा कि यहां पुलिस थानों में समाजवादी बाबा के चाहने पर रिपोर्ट लिखी जाती है या नहीं लिखी जाती है। इसका पैसा हवलदार नहीं बल्कि समाजवादी बाबा खाते हैं। पूरे भाषण में प्रधानमंत्री ने समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव को जहां निशाने पर रखा वहीं कांग्रेस को बदहाली का जिम्मेदार बताया। ।