फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Son-in-law was beaten up in the room, submitted Tahrir

दामाद को कमरे में बंद कर पीटा, सौंपी तहरीर

Sat, 06 Aug 2022 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Son-in-law was beaten up in the room, submitted Tahrir
मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को शुक्रवार की देर शाम उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित अपनी सास की बीमारी की जानकारी मिलने पर अपने पत्नी के साथ ससुराल पहुंचा था। घटना के बाद पीड़ित ने कोपागंज थाने पहुंचकर इस मामले में दोषी ससुराल पक्ष के सदस्यों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस को तहरीर के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के चक्काबोझ निवासी विजय कुमार राम ने बताया कि उसकी शादी सरायलंखसी थाना क्षेत्र के खालिसपुर निवासी एक युवती से हुई है। बताया कि बीते शुक्रवार को उसको जानकारी हुई कि उसकी सास की तबियत खराब है। जिस पर वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से अपने ससुराल पहुंचा। आरोप लगाया कि यहां उसके ससुर, सास, साली ने उसकी पत्नी को छोड़ने की बात कही, जिस पर उसने मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर उसे कमरे में बंद कर तीनों ने उससे मारपीट कर दिया। आरोप लगाया कि मारपीट के बाद उसके जेब में रखा 2500 रुपये की नकदी तथा सोने की भी चेन छीन हमलावरों ने छीन लिया। घटना के बाद वह किसी तरह कोपागंज थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की सूचना देकर हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed