{"_id":"5ec15c008ebc3e77cf678a2f","slug":"son-in-law-attackad-from-katari-his-uncle-mau-news-vns525388319","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे ने चाचा को मारी कटारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजे ने चाचा को मारी कटारी
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के ग्राम देवखरी में रविवार की शाम भतीजे ने पुरानी रंजिश को लेकर हुए मामूली विवाद में अपने चाचा के ऊपर कटारी से हमला कर दिया। इस हमले में चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया।मौके पर पहुची 100 डायल पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से रानीपुर सीएचसी पुलिस हमलारोपी भतीजे को पकड़ कर थाने ले गई।
देवखरी गांव निवासी कमला सिंह से उनके भाई इन्द्रासन सिंह के परिवार से किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। गांव वालों के अनुसार कमला सिंह का भतीजा संतोष सिंह मुं्बई रहता है, वह सात दिन पहले परिवार सहित घर आया हुआ है। रविवार की सुबह कमला सिंह गांव में ही एक दुकान से मांस खरीद रहे थे। लोगों के अनुसार वहां उन्होंने कहा दिया कि भतीजा मुंबई से सात दिन पहले का आया है, जांच नहीं कराया है, इसे कोरोना वायरस हो सकता है ,इसे छूना नहीं।
इसी बात को लेकर चाचा भतीजा में कहा सुनी हो गई। आरोप है कि इसी से गुुस्साए भतीजा ने मांस काटने वाली कटारी अपने चाचा कमला सिंह 55 के ऊपर चला दी जिससे कमला का पैर गंभीर रूप से कट गया और वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा।पुलिस ने घायल को रानीपुर सीएचसी भेजवाया।