फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   sold to farmers for paddy

क्रय केंद्र बदहाल, आढ़तियों को बेच रहें किसान धान

Mon, 26 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Mon, 26 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
sold to farmers for paddy
अंबेडकरनगर में शनिवार को हुई तेज बारिश से गिरी धान की फसल। - फोटो : अमर उजाला
विकास खंड में धान खरीद के लिए स्थापित छह धान क्रय केंद्रों पर प्रशासनिक संवेदनहीनता चरम पर है। इन केंद्रों पर धान की खरीद नहीं हो रही है। जिसकी वजह से किसान प्राइवेट दूकानदारों को औने पौने दाम पर अपना धान बेचने को मजबूर हैं। जबकि विभाग बजट के साथ बोरे का रोना रो रहा है।
विज्ञापन

  क्षेत्र में परसूपुर, दुबारी, गजियापूर, पीसीएफ मधुबन, प्यारेपुर मिश्र आदि स्थानों पर किसानों की सहूलियत के लिए आधा दर्जन धान क्रय केंद्र स्थापित किए गए है। एक दिसंबर से किसानों का धान क्रय करने का आदेश जारी किया गया था। लेकिन अभी तक कई धान क्रय केंद्रों पर ताले ही लटके है। जबकि तहसील क्षेत्र के लिए 4542 कुंटल धान क्रय करने का लक्ष्य शासन ने निर्धारित किया है।  जिसके सापेक्ष दुबारी,गजियापुर व पीसीएफ मधुबन तीन क्रय केन्दो पर मात्र 279 कुंतल धान क्रय किया गया है। जो लक्ष्य से कापी पीछे है। इतना ही नहीं तीन केन्द्र ऐसे है जहां धान खरीद शुरू ही नहीं हुई है। इस केंद्र पर जाने वाले किसानों की कोई सुनने वाला भी नहीं  है। किसान देवेंद्र यादव, प्रेमचंद गुप्ता ने बताया कि कई बार हम अपने धान को बेचने के  लिए क्रय केंद्र लेकर गए, लेकिन वहां ताला लटका मिलता है। बीरबहादुर मौर्य ,रामलखन ने बताया कि  यदि संयोग से क्रय केन्द्र खुला रहा तो जाने के बाद बोरा नहीं था। योगेश चतुर्वेदी,राजू यादव ने कहां कि क्रय केंद्र पर धान  ले जाने पर मानक का हवाला देते हुए वापस कर दिया गया। जबकि एडीओ क्वापरेटिव मृत्युंजय सिंह कहां कि बजट के अभाव के कारण धान  क्रय नही किया जा रहा बजट आने के बाद खरीद शुरू किया जायेगा  बहरहाल जो हो  किसान अपने धान को बेचने के लिए भटकने को विवश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed