फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Social distancing stripped in nomination

नामांकन के दौरान उड़ीं सोसल डिस्टेसिंग की धज्जियां

Sat, 17 Apr 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Social distancing stripped in nomination
फतहपुर मंडाव ब्लाक पर नामांकन के दौरान लगी लोगों की लंबी कतार। - फोटो : MAU
मऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों पर नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए नामांकन पत्र दाखिला के दिन कलेक्ट्रेट समेत ब्लाकों पर लंबी कतार लगी रही। कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत सदस्य और ब्लाकों में प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस दौरान प्रत्याशियों और प्रस्तावकों की लंबी कतार में सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार होती नजर आई। लोग एक-दूसरे से चिपक कर खड़े थे। नामांकन का समय सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक तय है लेकिन शाम छह बजे तक प्रत्याशियों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

जिले में जिला पंचायत की 34 सीटों पर मतदान होना है। इसके लिए अब तक साढ़े चार सौ से अधिक लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ शनिवार की सुबह से कलेक्ट्रेट परिसर में जुट गए। कलेक्ट्रेट के गेट पर सुरक्षा कर्मियों ने प्रत्येक प्रत्याशियों की जांच की। इसके बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया। इसके बाद भी अंदर दोनों कमरों में प्रत्याशियों और उनके प्रस्तावकों की भीड़ रही। नामांकन कक्षों में काउंटरों पर लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। उधर ब्लाक मुख्यालयों पर भी प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के दावेदार नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए जुटे रहे। भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग काप ालन नहीं किया गया।
विज्ञापन

फतेहपुर मंडाव ब्लाक परिसर में प्रत्याशियों की लंबी कतार लगी थीं। यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। प्रत्याशियों को पुलिस की जांच के बाद प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed