फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Social distancing

बैंकों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हो रहा पालन

Mon, 13 Apr 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Social distancing
मधुबन के सुग्गीचौरी स्थित यूनियन बैंक के कैश प्वाइंट में खाते से पैसे निकालने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : MAU
अमिला। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है। लेकिन बैंकों के बाहर खाते से रुपये निकालने की जल्दबाजी के चलते ऐसा होता नहीं दिख रहा है। दूसरी तरफ बैंक प्रबंधन द्वारा बैंक परिसर के अंदर तो इसका पालन कराने पर विशेष ध्यान बरत रहा है, लेकिन कार्यालय परिसर के बाहर इसका पालन कराने पर ध्यान नहीं दे रहा है। घोसी तहसील के अमिला स्थित भारतीय स्टेट बैंक और काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंकों पर सोमवार को खाते से रुपये निकालने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके चलते बैंकों के बाहर लोग कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के बजाए एक दूसरे के खड़े होकर लाइन लगाते दिखे।उधर बैंक के अंदर सोशल डिस्टेसिंग का पालन तो होता रहा, लेकिन बैंक के बाहर इसका दूर दूर तक अनुपालन नहीं होता दिखा। जबकि कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सोशल डिस्टेसिंग का पालन होना अनिवार्य है।इस बाबत घोसी तहसीलदार पीसी श्रीवास्तव का कहना है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अगर किसी द्वारा नहीं किया जा रहा है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed