{"_id":"68dd7e4fe8d94e85340adc67","slug":"snake-bites-farmer-while-returning-from-field-dies-mau-news-c-295-1-mau1001-134420-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: खेत से लौट रहे किसान को सांप ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: खेत से लौट रहे किसान को सांप ने डसा, मौत
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के इमिलियाडीह गांव में मंगलवार देर शाम खेत से लौटते समय किसान को सांप ने काट लिया। परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक 55 वर्षीय धनंजय पांडेय खेती-किसानी कर परिवार चलाते थे। परिवार में पांच बेटियां और एक बेटा है। चार बेटियों और बेटे की शादी हो चुकी है लेकिन अभी बेटी की शादी बाकी है। पिता के सहारे घर का चूल्हा जलता था, निधन के बाद अब परिवार के सामने दो जून की रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
...........
30 दिन पांच मौत, 50 से अधिक हुए शिकार
सितंबर में सर्प दंश की घटनाओं में अन्य माह की तुलना में तीन गुना ज्यादा मामले आए हैं। बीते 10 दिनों में यह तीसरा मामला आया है, इसमें सर्पदंश से तीसरी मौत है। इससे पहले इसी थाना क्षेत्र के भुजौटी में एक वृद्ध को घर के बाहर सांप के एक जोड़े ने डस लिया था। जबकि रानीपुर में युवती को सोते समय सांप ने काट लिया। जिससे इलाज के दौरान मौत हो गई। अब तक पांच लोगों की मौत सर्प दंश से हो चुकी है, जबकि अगर यह नगर के तीन बड़े निजी अस्पतालों को शामिल करें तो यह संख्या 12 से अधिक है। निजी और सरकारी में अब बीते एक महीने में सर्प दंश के 50 केस पहुंचे, इसमें 75 फीसदी समय रहते अस्पताल पहुंचने पर जान बचाने में सफल रहे। लेकिन इलाज में देरी के चलते 25 फीसदी लोगों ने जान गवां दी।