{"_id":"4f1128317357a8bfb58d92d53b2c473d","slug":"smile-brought-back-the-missing-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बच्चाें के मां-बाप को मिलेगी ‘स्माइल’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता बच्चाें के मां-बाप को मिलेगी ‘स्माइल’
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Mon, 16 Feb 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपरेशन स्माइल से पुलिस उन परिवारों के चेहरों पर खुशी लोन की कोशिश में है जिनके बच्चे खो गए हैं। पुलिस गुमशुदा प्रकोष्ठ से ऐसे बच्चों की सूची लेकर उनकी तलाश करेगी।
विभिन्न स्थानों पर छापे मारेगी। यदि कोई गुमशुदा बच्चा मिला तो उसके मां-बाप से मिलाकर न सिर्फ बच्चे बल्कि उसके परिवार के चेहरे पर भी मुस्कान लाएगी। नवागत पुलिस अधीक्षक इस संबंध में पहल कर स्वयं गठित टीम की मानीटरिंग करेंगे।
हर जिले में गुमशुदा बच्चों और व्यस्कों का रिकार्ड गुमशुदा प्रकोष्ठ रखता है। कई संस्थाएं भी इस क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। मऊ में भी वर्तमान में 14 से अधिक बच्चों के लापता होने का रिकार्ड सेल के पन्नों में है।
विज्ञापन
पुलिस का मानना है कि ऐसे गुमशुदा बच्चे अधिकांश भटक कर किसी ढाबे, होटल या रेलवे स्टेशनों पर पड़े रहते हैं, जो किन्हीं कारणों से अपने घर नहीं पहुंच पाते।
व्यवसायिक प्रतिष्ठानों या बाल मजदूरी कराने वाले इन बच्चों का शोषण करते हैं, इन्हें छिपाकर भी रखते हैं और कार्य कराते हैं। ऐसे बच्चों के मां-बाप लाख प्रयास के बाद भी उनका पता नहीं लगा पाते हैं।
गुमशुदा बच्चों की दर्ज रिपोर्ट के बाद हालांकि कार्रवाई तो होती है लेकिन इसके तहत अभियान चलाकर उन्हें तलाश करने के लिए पहल शुरू की जाएगी। गुमशुदा सेल से गायब बच्चों की सूची एवं उनका नाम पता, फोटो लेकर रेलवे स्टेशन, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर गठित टीम छापामारेगी।
जहां कहीं के भी बच्चे काम करते हुए पाए जाएंगे, उनके बारे में जानकारी इकट्ठा करके उनके मां-बाप को सूचित किया जाएगा और उन्हें सुपुर्द किया जाएगा।
पुलिस का मानना है कि ऐसे कार्य से न सिर्फ बच्चे के चेहरे पर मुस्कान आएगी बल्कि उसके मां-बाप भी अपने लाल को पाकर निहाल हो जाएगी। इसी के चलते इस अभियान को आपरेशन स्माइल नाम दिया गया है।