Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sugarcane crushing target lowest in 5 years, boiler worship to be held on December 1

Mau News: गन्ना पेराई का लक्ष्य 5 साल में सबसे कम मिला, बॉयलर पूजन एक दिसंबर को होगा

Mon, 30 Nov 2026 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane crushing target lowest in 5 years, boiler worship to be held on December 1
आंशिक आधुनिकीकरण के बाद 2500 टीसीडी क्षमता से शुरू होगी घोसी चीनी मिल
अमिला। दी किसान सहकारी चीनी मिल घोसी एक बार फिर पूरी क्षमता के साथ संचालित होगी। आंशिक आधुनिकीकरण के बाद पेराई सत्र 2026-27 में मिल को 2500 टीसीडी (प्रतिदिन 2500 टन गन्ना पेराई) क्षमता से चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन

मिल प्रबंधन ने इस सत्र में 15 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया है। एक दिसंबर को मिल परिसर में बॉयलर पूजन होगा। इसके बाद संभावित 10 दिसंबर को डोंगा पूजन के साथ विधिवत पेराई शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

घोसी चीनी मिल के गन्ना क्षेत्र में घोसी चीनी मिल समिति के साथ देवरिया की बरहज, गोरखपुर की धुरियापार और बलिया की रसड़ा चीनी मिल समिति से जुड़े किसानों का गन्ना खरीदा जाता है। मिल शुरू होने से किसानों को गन्ना आपूर्ति के लिए दूर की चीनी मिलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंशिक आधुनिकीकरण के बाद घोसी चीनी मिल की रफ्तार बढ़ने और पूरी क्षमता से पेराई करने की उम्मीद जगी है। घोसी चीनी मिल के गन्ना क्षेत्र में कुल 1462 गांव शामिल हैं।

यहां के 13,564 किसान 7,277 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की खेती कर रहे हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, गन्ने की अगेती प्रजाति का क्षेत्रफल 25 प्रतिशत, सामान्य प्रजाति का 44.21 प्रतिशत और अनुपयुक्त प्रजातियों का हिस्सा 30.79 प्रतिशत है।
मिल के संचालन से इतने बड़े किसान क्षेत्र को स्थानीय स्तर पर गन्ना आपूर्ति और तौल की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed