फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Six youths accused of stone pelting on roadways bus arrested

रोडवेज बस पर पथराव के आरोपी छह युवक गिरफ्तार

Sat, 18 Jun 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Six youths accused of stone pelting on roadways bus arrested
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के सोनाडीह गांव के समीप शुक्रवार को नई सेना भर्ती योजना के विरोध में धरना-प्रदर्शन करने के दौरान रोडवेज बस पर पथराव और तोड़फोड़ के आरोपी 20-25 अज्ञात युवकों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने छह युवकों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनका चालान कर दिया। गोरखपुर जिले के तुर्कमानपुर ट्रांसपोर्ट नगर निवासी एवं रोडवेज बस के परिचालक श्रीचंद सोनकर अपने साथी चालक अच्युतानंद निवासी वाराणसी के साथ शुक्रवार को काशी डिपो रोडवेज बस को गोरखपुर से यात्रियों को लेकर वाराणसी जा रहे थे। बस अभी घोसी कोतवाली क्षेत्र के थानीदास मोड़ के समीप ही पहुंचे थे कि 20-25 उपद्रवी युवक पथराव करके शीशे को तोड़ दिया। जिसमें चालक सहित कुछ यात्रियों को हल्की चोटें भी आईं। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर भटमिला निवासी झिन्नर यादव उर्फ प्रवीण, कमारी भटमिला निवासी प्रवेश यादव, दोहरीघाट थाने क्षेत्र के पतजिवा निवासी सुमित पटेल, कुरूंगा निवासी परशुराम यादव, विजय कुमार एवं घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला स्टेशन रोड निवासी आशीष गुप्ता को शनिवार की सुबह उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed