फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Six seats held by SP

छह सीटों पर सपा का कब्जा

Sun, 07 Feb 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 07 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Six seats held by SP
ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव में तमाम आरोप-प्रत्यारोप के बावजूद समाजवादी पार्टी ने छह सीटों पर परचम लहराया। एक सीट भाजपा तो एक सीट पर बसपा ने काफी जद्दोजहद के बाद विजय हासिल की। परदहां ब्लॉक में किसी भी दल से कोई समर्थित उम्मीदवार नहीं उतारा गया था। यहां से जेल में निरुद्ध रमेश सिंह काका की पत्नी मीना ने विजय हासिल की।
विज्ञापन



जिले के नौ ब्लॉकों में से सात पर सुबह 11 बजे से तीन बजे तक मतदान हुआ। मतदान को लेकर सुबह से ही काफी गहमागहमी रही। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को वाहनों से ब्लॉक मुख्यालय पर लाया गया। आखिरी समय तक क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पाले में करने के लिए सभी प्रयास रहे।
विज्ञापन



तीन बजे के बाद सभी ब्लॉकों पर मतगणना भी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। दो ब्लॉकों कोपागंज से ललिता कन्नौजिया तथा फतहपुर मंडाव में ऐश्वर्या यादव का निर्विरोध होना पहले ही तय हो गया था। यह दोनों प्रत्याशी सपा की हैं। परदहां ब्लाक में रमेश सिंह काका की पत्नी मीना सिंह को 43 वोट मिले, जबकि डॉ. अमित सिंह की पत्नी मृदुला सिंह को 27 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन



 यहां तीन वोट अवैध करार दिए गए। अमित सिंह का कहना था कि उनका वोट अवैध किया गया। दोहरीघाट में सपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार राय को 73 वोट मिले, जबकि पूर्व ब्लॉक प्रमुख सागर यादव के भाई शंभू यादव को महज 15 वोट ही मिले।


बड़रांव में भाजपा नेता डा. एचएन सिंह पटेल की बहू गीता पटेल 76 वोट पाकर जीत गईं। जबकि सपा की प्रत्याशी विमला को महज 9 वोट मिले। रानीपुर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह की पत्नी सपा प्रत्याशी नीति सिंह को 59 वोट मिले, जबकि अनूज की मां कौशल्लया देवी को 52 वोट मिला।


रतनपुरा ब्लॉक में सपा प्रत्याशी रामशरण राम को 49 मत मिले, जबकि पूर्व विधायक रामबचन धुसिया के पुत्र अजीत कुमार धुसिया को 41 वोट मिले। घोसी ब्लॉक में सपा विधायक सुधाकर सिंह के पुत्र सुजीत सिंह को 55 वोट मिले, जबकि बसपा विधायक उमेशचंद पांडेय के भाई बृजेश को 24 मत प्राप्त हुए।


मुहम्मदाबाद गोहना में सपा को हार का सामना करना पड़ा। लाख कवायद के बाद भी यहां सपा प्रत्याशी मन्नान को 24 वोट ही मिले, जबकि बसपा प्रत्याशी मनभावती 66 वोट पाकर जीत गईं।



 इस प्रकार जिले की नौ सीटों में से छह पर सपा ने कब्जा जमाया। एक-एक सीट बसपा और भाजपा के खाते में गई। एक सीट निर्दल प्रत्याशी के खाते में गई। मतदान एवं मतगणना को लेकर सुबह से ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सभी ब्लाकों पर अपनी नजरें  गड़ाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed