फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Six people named in Akash murder case

आकाश हत्याकांड में छह लोग नामजद

Sat, 13 Feb 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Six people named in Akash murder case
रामपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में मौत के बाद मृतक के घर जुटी भीड़। - फोटो : MAU
मधुबन। थाना क्षेत्र के कटघरा महलू के पास सड़क के किनारे अधमरा करके फेंके गए युवक की मौत के मामले में बड़हलगंज कोतवाली में हत्या सहित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रेम प्रसंग को लेकर की गई युवक की हत्या के मामले में मृत युवक के चाचा की तहरीर पर गोरखपुर जिले के बड़हलगंज कोतवाली में जिन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। उनमें से तीन मधुबन थाने के कचिलानारायनपुर के निवासी हैं। ये तीनों एक ही परिवार के हैं। इनमें युवती, उसका भाई और पिता हैं जबकि तीन आरोपी बड़हलगंज के संसारपार निवासी हैं। इनमें से युवती के मौसा मौसी तथा एक अन्य व्यक्ति है। घटना का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। जगदीशपुर गांव निवासी आकाश11 फरवरी को अपने घर से ननिहाल बनियापार जाने की बात कहकर निकला था। वह अपने ननिहाल बनियापार गया और वहां से अपने मामा की बाइक लेकर मामी को बताया कि वह संसारपार जा रहा है। शाम तक लौट आएगा। लेकिन शाम तक ननिहाल नहीं लौटा। वरन आकाश की मोबाइल से उसकी मामी की मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले उसे बड़ी गालियां दीं। इसके बाद फोन कट गया। आकाश की मामी ने इसकी जानकारी उसके घर वालों ने दी। जब आकाश के चाचा ने उसकी मोबाइल पर काल किया तो आकाश की मोबाइल बंद हो चुकी थी। तब भी आकश के घर वाले चिंतित थेे और उसका पता लगा रहे थे। इस बीच हमलावरों ने संसारपार में ही लाठी डंडों से उसकी जमकर पिटाई करके अधमरा कर दिया। और उसे बोहोशी की हालत में कटघरा महलू के पास सड़क के किनारे फेंक गए। सुबह एक युवक के अचेतावस्था में घायल पड़े होने की सूचना पाने पर आकाश का छोटा भाई कटघरा महलू पहुंचा और उसने अपने भाई की पहचान किया।
विज्ञापन

आकाश आजमगढ़ में पालिटेनिक्क की पढाई करता था और अक्सर अपने मामा के यहां आता जाता रहता था। इस मामले में मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका, अभिषेक, विशुनदेव, प्रभा सहित 6 लोगों के खिलाफ बड़हलगंज कोतवाली में हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed