{"_id":"605f64348ebc3ec89761f651","slug":"six-people-including-husband-filed-a-dowry-harassment-case-mau-news-vns5822733185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति सहित छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति सहित छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घोसी। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के कस्बा खास मुस्किया निवासी एक विवाहिता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खास निवासिनी पूनम कुमारी पुत्री गणेश चंद्र की शादी कोपागंज थाना क्षेत्र के जयरामगढ़ निवासी मिथलेश कुमार के साथ 20 जनवरी 2017 को हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए ससुराल के लोग प्रताड़ित करते रहे और दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। यह आरोप भी है कि दहेज के रुपये नहीं देने पर पति मिथलेश कुमार के अलावा, यशवंत भारती, निकिलेश दास, सुदामी देवी, गायत्री, मंजू देवी ने बीते 19 मार्च को मारपीट कर घर से निकाल दिया। जबकि मिथलेश से चार माह की पुत्री आंचल सिंह भी है। इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य आरोपों में नामजद मुकदमा दर्ज किया है।