{"_id":"643edf5ed6e8c72fef05d9fa","slug":"six-acres-of-land-registered-in-the-name-of-gram-sabha-villagers-rejoice-mau-news-c-20-1-160993-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ग्राम सभा के नाम दर्ज हुई छह एकड़ जमीन , ग्रामीणों में हर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ग्राम सभा के नाम दर्ज हुई छह एकड़ जमीन , ग्रामीणों में हर्ष
विज्ञापन
घोसी तहसील के माछिल गांव के तत्कालीन ग्राम प्रधान कन्हैया चौहान के प्रयास एवं अपर जिलाधिकारी के आदेश के चलते ग्रामसभा की छह एकड़ से अधिक भूमि ग्रामसभा के नाम दर्ज हो गई। जानकारी के अनुसार माछिल ग्रामसभा के तत्कालीन प्रधान कन्हैया चौहान ने ग्रामसभा के अभिलेखों के माध्यम से प्रशासन को बताया कि गांव की छह एकड़ से ज्यादा जमीन को अमिला निवासी तीन लोगों ने कूटरचित ढंग से अपने नाम दर्ज करा लिया है। इसको लेकर तत्कालीन प्रधान ने जिलाधिकारी के यहां 2016 में व्यक्तिगत अधिवक्ता से मुकदमा दर्ज किया। जो बाद में एडीएम के यहां स्थानांतरित हुआ।
एडीएम भानुप्रताप सिंह ने दोनों पक्षों को सुनने तथा चकबंदी अधिकारी के द्वारा पेश सबूतों पर पाया कि माछिल ग्रामसभा की खतौनी के खाता में गलत ढंग से तीनों व्यक्तियों के नाम पर दर्ज हैं, जिसे खारिज कर ग्रामसभा माछिल के खाते में दर्ज कर दिया।