फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sir, the electricity bill is giving me a shock in old age, take three lakh rupees and get the smart meter removed.

Mau News: साहब बुढ़ाैती में बिजली का बिल दे रहा झटका, तीन लाख ले लीजिए, स्मार्ट मीटर हटवा दीजिए

Sat, 18 Apr 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Sir, the electricity bill is giving me a shock in old age, take three lakh rupees and get the smart meter removed.
बिजली का स्मार्ट मीटर उपभोक्ता को झटका दे रहा है। सत्तापक्ष के नेता भी सोशल मीडिया पर स्मार्ट मीटर का विरोध कर रहे हैं। अधिकांश उपभोक्ता ज्यादा बिजली बिल आने की शिकायत लेकर एसडीओ कार्यालय पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का पड़ताल करने बिजली निगम के एसडीओ कार्यालय पहुंची। यहां नगर के ब्रह्मस्थान निवासी 70 वर्षीय जयप्रकाश प्रसाद एसडीओ से गुहार लगाते दिखे। उन्होंने एसडीओ प्रदीप कुमार से कहा कि साहब, अब मुझसे तीन लाख रुपये ले लीजिए लेकिन इस स्मार्ट मीटर को हटवा दीजिए। बुढ़ाैती में बिजली बिल भरते-भरते परेशान है। मार्च माह में 13 हजार बिजली बिल जमा किए थे। शुक्रवार की सुबह 265 रुपये बकाया होने पर बिजली कनेक्शन काट दिया गया। आरोप लगाया कि बिजली काटने की सूचना भी नहीं दी गई। कहा कि घर में मैं और मेरी बुजुर्ग पत्नी के अलावा कोई नहीं। घर में एक कूलर और पांच बल्ब जलते हैं। स्मार्ट मीटर लगने के बाद दोगुना बिजली बिल आ रहा है। पहले एक हजार से कम बिल आता था। अब तीन हजार से ज्यादा आ रहा है। वहीं बेलचौरा निवासी शिवमुनी चौहान ने बताया कि उन्होंने 16 अप्रैल को 2988 रुपये बकाया बिल जमा किए थे। तीन घंटे बाद स्मार्ट मीटर एप पर 379 रुपये माइनस दिखने लगा। उपभोक्ता शिवमुनी ने बताया कि घर में एक मोटर, तीन पंखा, चार बल्ब, टीवी है। स्मार्ट मीटर लगते ही बिजली बिल दोगुना हो गया। वहीं ताजोपुर निवासी गायत्री सिंह ने बताया कि 2 लाख 40हजार का सोलर पैनल लगाया गया। उसी दिन से स्मार्ट मीटर भी शुरू हुआ, प्रतिदिन 24 यूनिट बनाने के बाद उसे एक माह में तीन हजार का बिल भेजा गया है। वहीं खालिसपुर निवासी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि उनके घर पर बिजली कनेक्शन उनके पिता जयप्रकाश के नाम पर है। सभी भाई दुबई में रहकर नौकरी करते हैं, वर्तमान में घर में उनके माता पिता अकेले हैं। बिजली बकाया के नाम पर 15 दिन में दो बार बिजली कनेक्शन काट दिया गया। दो बार में 23 हजार रुपये बिल जमा किए। अब भी 35 हजार बकाया बिजली बिल दिखा रहा है।
विज्ञापन

पोस्टपेड से प्रीपेड होने के बाद बिजली निगम के कार्यालयों पर मनमानी बिजली बिल की शिकायत का ग्राफ भी तीन गुना बढ़ गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, पहले स्मार्ट मीटर से जुड़ी 20 शिकायतें आती थीं अब 60 शिकायतें प्रतिदिन आ रहीं हैं। शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच के लोगों ने भी कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर ही उखाड़कर पहुंचा युवक, बोले मनमानी बिल से था परेशान
मऊ । बृहस्पतिवार को ज्यादा बिजली बिल आने से परेशान एक किशोर स्मार्ट मीटर उखाड़ कर एसडीओ कार्यालय पहुंच गया। सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एसडीओ कार्यालय में एक किशोर हाथ में स्मार्ट मीटर लेकर खड़ा है। वायरल वीडियो में किशोर बता रहा है कि वह मनमानी बिजली बिल से परेशान है। जब वह भी शिकायत लेकर कार्यालय पर पहुंचा तो अधिकारियों ने उसे मीटर चेक करने की बात कहकर लाैटा दिया। इससे परेशान होकर वह मीटर ही उखाड़कर कार्यालय पहुंच गया।

-------------------------------
भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष बोले, स्मार्ट मीटर से बढ़ रहा है जनता में आक्रोश
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दुबे ने बताया कि स्मार्ट मीटर के संदर्भ में पारदर्शिता की बात तो कही जा रही है, लेकिन हकीकत उलट है। उपभोक्ताओ को मनमाना बिजली बिल भेजा जा रहा है। बिना किसी सूचना के बिजली आपूर्ति ठप कर दी जा रही है, बिल जमा कराने के बाद कई घंटे बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं हो रही है। इसको लेकर जनता में आक्रोश पनप रहा है, जो कि कभी भी बड़े प्रदर्शन में तब्दील हो सकता है। वहीं लोकतंत्र सेनानी हरीशचंद्र पांडेय ने बताया कि बिजली निगम के लोगों ने मेरे घर पर दो माह पहले जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगा दिया। 6 अप्रैल को 900 रूपये जमा किए थे। इसके बाद दोबारा 350 रूपये का बकाया होने पर 600 रूपये जमा कराया गया। शुक्रवार को ही बिना सूचना के बिजली काट दिया गया।
स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों का ग्राफ बढ़ा है लेकिन उपभोक्ताओं की सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जा रहा है। निगेटिव बैलेंस होने पर ही कनेक्शन काटा जा रहा है। उपभोक्ताओं को जागरुक किया जा रहा है। मागेंद्र कुमार, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed