फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sir Syed Day celebrated in Mau, research paper read

Mau News: मऊ में मनाया सर सैयद दिवस, पढ़ा गया शोध पत्र

Wed, 22 Oct 2025 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Sir Syed Day celebrated in Mau, research paper read
नगर ​स्थित दारुल उलूम ब्वायज ​हाईस्कूल में सर सैयद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करतीं ए
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊ। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन की ओर से नगर के दक्षिण पश्चिम स्थित दारुल उलूम ब्वायज हाईस्कूल में सर सैयद दिवस धूमधाम से मनाया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि एमएलसी गुड्डू जमाली और एएमयू अलीगढ़ के भूगोल विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. सालेहा जमाल रहीं। विशिष्ट अतिथि नपा चेयरमैन अरशद जमाल रहे।
विज्ञापन

शुरुआत नदीम अख्तर के पवित्र कुरान की तिलावत से की गई। इसके बाद लियाकत अली और शहजाद खुर्रम ने सर सैयद अहमद खां पर शोधपत्र प्रस्तुत किया। डाॅ. जहीर हसन ने सर सैयद पर कविता प्रस्तुत की। इसके बाद शिक्षाविद ओवैस तरफदार ने सर सैय्यद अहमद खां के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि गुड्डू जमाली और डाॅ. सालेहा जमाल ने कहा कि सर सैय्यद खां ने हमें शिक्षा के क्षेत्र में कुछ विशेष करने का दृष्टिकोण दिया है। उन्होंने हमें साहस और सहनशीलता की शिक्षा दी है। एएमयू ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी शहाबुद्दीन ने समारोह में आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। दारुल उलूम बाॅयज हाई स्कूल के प्रधानाचार्य शाहिद सुमन ने बहुत अच्छे अंदाज से कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह को पूर्व सांसद सलिम अंसारी, पूर्व चेयरमैन तैयब पालकी, अब्दुस्सलाम अलीग, इश्तियाक, इशरत कमल आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर आरिफ ताज, आरिफ एनएन, अशअर फैजी, मास्टर आफताब, खालिद उमर, परवेज चंदन, आसिफ गिरहस्त, मोबश्शिर सेठ, हस्सान दानिश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed