फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sir I sold wheat, put the money in other's account

साहब गेहूं मैंने बेचा, पैसा दूसरे के खाते में डाल दिया

Sun, 07 Aug 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sir I sold wheat, put the money in other's account
घोसी तहसील सभागार में सम्पूर्णसमाधान दिवस पर समस्या सुनते सीआरओ, एसडीएम सुरेश कुमार और तहसीलदार - फोटो : MAU
घोसी तहसील के सभागार में शनिवार को सीआरओ अभय पाण्डेय की अध्यक्षता में समाधान दिवस में 81 शिकायतों में छह का निपटारा हुआ। मिर्जाजमाल पुर के नासीर ने शिकायत किया कि साधन सहकारी समिति बहरामपुर पर साढ़े पांच क्विंटल गेंहू बेचा था। लेकिन केंद्र प्रभारी ने मेरे गेहूं का मूल्य दूसरे के खाते में भेज दिया है। भटमिला की आरती देवी ने शिकायत किया कि उसके पति का निधन तीन अप्रैल 2022 को हो गया लेकिन सेक्रेटरी मेरा और पुत्र अंकित का नाम कुटुम्ब रजिस्टर में दर्ज नहीं कर रहे हैं। कटिहारी की सुदर्शन ने शिकायत किया कि गांव के चकमार्ग पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। खानपुर के मोती राजभर ने शिकायत किया कि मेरे खेत को गांव के कुछ दबंग जोतने बोने नहीं दे रहे हैं। अब तक सम्पूर्ण समाधान दिवस में 10 बार शिकायत दर्ज करा चुका हूं। कोई समाधान नहीं हो सका। उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार ने सभी अधिकारियों से कहा कि मौके पर जाकर गुणदोष के आधार पर समय के अंदर निपटारा करें। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय के साथ अन्य कार्यालयों से मिले शिकायती पत्रों का भी निपटारा करें। इस दौरान सीओ उमाशंकर उत्तम, तहसीलदार उमेश सिंह, नायब तहसीलदार राघवेश मणि त्रिपाठी, बीडीओ कल्पना मिश्रा, इओ संदीप सिंह, राजस्व निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह, सुधाकर, राजेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में छाए रहे राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित मामले
जिले के सभी तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने सदर तहसील में लोगों की समस्या सुनी। इस अवसर पर 163 शिकायतों में से मात्र पांच का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। साथ ही साथ ही तीन शिकायतों के तत्काल निस्तारण के लिए टीमें गठित कर मौके पर भेजी गई। कुल शिकायतों में सर्वाधिक 95 मामले राजस्व विभाग तथा 46 मामले पुलिस विभाग से संबंधित थे। शेष अन्य विभागों से।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि जिस विभाग से संबंधित शिकायत हो उसका समय से गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कर दें ताकि शिकायतकर्ता को बार-बार भटकना न पड़े। शिकायतों का निस्तारण करते समय इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि उसका पूर्णत: निस्तारण हो जाए। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने वहां उपस्थित समस्त विभागाध्यक्षो को निर्देश दिए कि आज की जितनी भी शिकायतें उनके विभाग से संबंधित हैं, उनका अगले संपूर्ण समाधान दिवस के पूर्व शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed