{"_id":"6ab96245f80837924d0fbeda","slug":"show-cause-notice-to-acmo-and-district-probation-officer-mau-news-c-295-1-mau1001-152659-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: एसीएमओ और जिला प्रोबेशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: एसीएमओ और जिला प्रोबेशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में शनिवार देर शाम आयोजित एनकार्ड की बैठक में अवैध शराब, मादक पदार्थों और ड्रग्स की रोकथाम के लिए विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई।
बैठक में अनुपस्थित रहने पर एसीएमओ और जिला प्रोबेशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने आबकारी विभाग को अवैध और जहरीली शराब के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।
मादक पदार्थों और ड्रग्स के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। शराब की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच करने के साथ सड़क की ओर भी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
औषधि विभाग की समीक्षा के दौरान मेडिकल दुकानों के निरीक्षण में तेजी लाने को कहा। ड्रग इंस्पेक्टर आशुतोष चौबे ने बताया कि अप्रैल से अब तक 131 मेडिकल दुकानों का निरीक्षण किया गया है।
जिले में ढाई हजार से अधिक मेडिकल दुकानों के सापेक्ष निरीक्षण की यह संख्या कम पाए जाने पर डीएम ने कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को दुकान के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए भी कहा गया।