फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shortage of government buses, inconvenience to passengers, operation of only 28 out of 53

सरकारी बसों की कमी, यात्रियों की फजीहत, 53 में 28 का ही संचालन

Tue, 21 Sep 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Shortage of government buses, inconvenience to passengers, operation of only 28 out of 53
मऊ। जिले से संचालित रोडवेज की बसों की कमी का खामियाजा यात्रियों को झेलना पड़ रहा है। जिले में कई रूटों पर बसों का संचालन नहीं हो रहा है। इसके साथ ही अन्य जिलों को जाने वाले कई रूटों पर बसों की कमी के कारण भी यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं मऊ डिपो की काफी बसें मरम्मत के अभाव में डिपो के वर्कशाप में खड़ी हैं।
विज्ञापन

मऊ डिपो की 53 बसों में महज 28-30 बसों का ही संचालन सुनिश्चित हो पा रहा है। काफी बसें मरम्मत के अभाव में वर्कशाप में खड़ी है। मऊ डिपो की बसें बलिया, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज तथा कानपुर आदि के लिए होता है। लेकिन सभी रूटों पर पर्याप्त बसों का न होना यात्रियों के लिए फजीहत का सबब बना हुआ है। बलिया के लिये दो बसें, प्रयागराज के लिए चार बसें, कानपुर के लिए तीन, दोहरीघाट के लिए दो, तथा लखनऊ के लिए 12 बसों का ही संचालन हो रहा है। जबकि जिले में चिरैयाकोट के लिए महज एक बस का ही संचालन हो रहा है। जबकि रानीपुर-खुरहट, रतनपुरा से भीमपुरा आदि रूटों पर एक भी बसें संचालित नहीं हो रही हैं। वहीं कई रूटों पर दूसरे डिपो की बसों का सहारा लेकर यात्रियों को यात्रा करना पड़ रहा है। विभाग चालकों और परिचालकों की कमी का रोना रो रहा है। नगर के ताजोपुर स्थित वर्कशाप में पार्ट्स के अभाव में कई बसें खड़ी हैं। इस संबंध में एआरएम रमेश चंद्र का कहना है कि महज 13 नियमित चालक तथा 21 नियमित परिचालक हैं। अभी 33 परिचालक तथा 32 चालकों की कमी है। चालकों की कमी के कारण सभी बसों का संचालन सुनिश्चित नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed