फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shopping intensified in the markets as Eid festival approaches

ईद पर्व नजदीक आते ही बाजारों में तेज हुई खरीदारी

Wed, 27 Apr 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Shopping intensified in the markets as Eid festival approaches
ईद पर्व नगर के सिंधी कालोनी स्थित दुकान से खरीदारी करतीं महिलाएं।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। ईद पर्व की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। अब दुकानों में इत्र, टोपी और सेवइयों की खरीदारी तेज हो गई है। सेवइयों के लिए मेवा लेनेवालों की भीड़ दुकानों में उमड़नी शुरू हो गई। लोगों में उत्साह का माहौल रहा। ईद का पर्व नजदीक आते ही नगर के सहादतपुरा, मुुंशीपुरा, सिंधी कालोनी, चौक, औरंगाबाद, भीटी सहित जिले के मधुबन, घोसी, सूरजपुर, मुहम्मदाबादगोहना, वलीदपुर सहित विभिन्न बाजारों में देर शाम तक बाजारों में चहल पहल रही। बाजार की दुकानों पर तरह-तरह की सेवाइयों का पैकेट बिक रही थी। धागे और कपड़े से बनी टोपियों की बिक्री बढ़ गई है। टोपी के अलावा अलग-अलग डिजाइन में बुर्के की डिमांड भी बढ़ी है। इस संबंध में दुकानदार सत्यम प्रसाद ने बताया कि मध्यम वर्ग के लोग लुंगी, कुर्ता ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बच्चे, युवा जिंस शर्ट पैंट खूब पसंद कर रहे हैं। जिसकी रेंज 400 रुपये से शुरू होकर चार हजार रुपया से अधिक तक है। नगर के सहादतपुरा के साड़ी व्यवसायी सुरेश कल्यानिया ने बताया कि ईद के मद्देनजर काटन साड़ी, सिल्क साड़ी की मांग हैं। काटन साड़ियां 500 से एक हजार रुपये तथा सिंथेटिक साड़ियां एक हजार से दो हजार रुपये से अधिक रेंज तक बिक रही है। मझवारा संवाददाता के अनुसार ईद पर्व की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, तैयारी जोरों पर चल रही है। दुकानों पर खाद्य सामग्रियों पर सेवाइयों की खूब खरीदारी हो रही है। कपड़े की दुकानों पर टोपी, कुर्ता, पाजामा, लुंगी, परफ्यूम आदि की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed