फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shopkeepers encroached just hours after removal

Mau News: हटवाने के कुछ ही घंटो बाद दुकानदारों ने किया अतिक्रमण

Wed, 15 Mar 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers encroached just hours after removal
स्थानीय नगर बाजार के दुकानदारों में प्रशासन का भय समाप्त होता नजर आ रहा है। बीते सोमवार को ही प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओं अभियान के तहत नगर के मधुबन मोड़, रेलवे स्टेशन, तहसील मुख्यालय, मझवारा मोड़, करीमुद्दीनपुर सहित अन्य स्थानों से दुकानदारों द्वारा सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया था। लेकिन अतिक्रमणकारियों द्वारा प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए कुछ ही घंटों बाद दुबारा अतिक्रमण कर लिया गया है। कुछ लोगों द्वारा अपनी दुकान के सामानों को दुकान में न रखकर सड़क पर अवैध कब्जा कर अतिक्रमण कर दुकान लगाया गया था। जिसके कारण आए दिन सड़क पर जाम की स्थिति बन जाने से दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। जिससे निजात दिलाने के लिए सोमवार को पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमण को हटवाया लेकिन जैसे ही वहां से पुलिस प्रशासन अपनी औपचारिकताएं पूरी कर वापस लौटी। अतिक्रमणकारियों ने पुन: अतिक्रमण कर अपनी अपनी दुकानें संचालित करने लगे।जिससे नगर में पुन: जाम के झाम में वाहनों का फंसाना लाजमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed