फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shopkeeper's body found under a culvert 12 km away from home

Mau News: घर से 12 किमी दूर पुलिया के नीचे दुकानदार का मिला शव

Thu, 01 Aug 2024 03:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper's body found under a culvert 12 km away from home
बढ़ुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना के बढ़ुआ गोदाम निवासी दुकानदार की घर से करीब 12 किलोमीटर दूर हथिनी गांव में बुधवार को पुलिया के नीचे शव पाया गया। शव को पुलिया के नीचे देखने के बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास मिले दस्तावेज के आधार पर उसकी पहचान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर जांच की मांग की।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना के बढ़ुआ गोदाम निवासी दिनेश यादव (26) पुत्र मनीराम यादव का शव हथिनी गांव के पास तमसा नदी के पास बने पुलिया के नीचे मिला। शव देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची फाॅरेंसिंक टीम व पुलिस ने शव मिलने वाली जगह की जांच करने के बाद परिजनों को जानकारी दी। कुछ देर बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक बढ़ुआ गोदाम में ठेले पर अंडा और पकौड़ी की दुकान चलाता था। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है। इस बाबत थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन की तहरीर पर मामले की जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed