फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shopkeepers and devotees fearing the terror of monkeys

Mau News: बंदरों के आतंक से सहमे दुकानदार और श्रद्धालु

Thu, 07 Sep 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers and devotees fearing the terror of monkeys
बढुआ गोदाम। परदहां ब्लाॅक के कहिनौर स्थित मां वनदेवी मंदिर पर बंदरों के बढ़ते आतंक से दर्शनार्थियों सहित दुकानदारों की परेशान बढ़ गयी है।झुंड में घूम रहे बंदर लोगों के हाथ और दुकानों से खाने पीने की का सामान छीन लेते हैं। दुकानदार सामान बचाने की जुगत में लगे रहते हैं। आए दिन बंदर हमला कर लोगों को घायल दे रहे हैं। लेकिन वन विभाग इस समस्या को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। कहिनौर गांव में स्थित मां वनदेवी मंदिर के आसपास बड़े क्षेत्रफल में घना जंगल है। पौराणिक महत्व के चलते आसपास के जिलों से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। वनदेवी जंगल में हजारों में संख्या में बंदर घूमते रहते हैं। इनके आतंक से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को खतरा तो रहता ही है ग्रामीण इनसे काफी परेशान नजर आते हैं। इनके झुंड को आता देख लोग अपना रास्ता बदल लेते हैं। झुंड में घूम रहे बंदर महिला और बच्चों के हाथों से प्रसाद और खाने पीने का सामान छीन लेते हैं। मंदिर परिसर के दुकानदार गीता देवी, प्रतीक्षा, पतिराम, साधू पुल्लू पांडेय आदि ने बताया कि बंदरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि यहां दुकान लगाना मुश्किल हो गया है। बताया कि बीते महीने में बंदरों ने पांच दुकानदारों और दर्शन के लिए आए 12 श्रद्धालुओं को काट चुके हैं। दुकानदारों ने जिला प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed