{"_id":"6352ec3da79dc10f740c666b","slug":"shop-license-suspended-on-complaint-of-rigging-in-food-distribution-mau-news-vns680126678","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायत पर दुकान का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायत पर दुकान का लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
मुहम्दाबाद गोहना। राशन वितरण में अनियमितता बरतने पर वलीदपुर नगर पंचायत के भीरा मौजा की सरकारी उचित दर की दुकान को निलंबित कर दिया गया। सभी कार्ड धारकों को निकटवर्ती सरकारी उचित दर की दुकान से संबद्ध किया गया है।
नगर पंचायत वलीदपुर के भीरा के सरकारी उचित दर दुकान के लाइसेंस धारक राधेश्याम पर दर्जनों कार्ड धारकों ने अनियमितता का आरोप लगाया था। राशनकार्ड धारकों ने राशन कम देने, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना राशन का वितरण न करने और प्रति कार्ड पांच किलोग्राम राशन कम देने की शिकायत की थी। संपूर्ण समाधान दिवस पर हुई शिकायत के बाद मुहम्मदाबाद गोहना पूर्ति निरीक्षक से शिकायत की जांच कराई। पूर्ति निरीक्षक की जांच में शिकायत सही मिली।
दुकानदार द्वारा किसी अन्य एजेंसी या अधिकारी से जांच कराये जाने की मांग पर जिलापूर्ति अधिकारी ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना से पुन: जांच कर रिपोर्ट मांगी। जांच में भी कार्ड धारकों की शिकायतें सही पाई र्गइं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलापूर्ति अधिकारी ने लाइसेंस धारक राधेश्याम की दुकान का लाइसेंस निलंबित करते हुए उपभोक्ताओं को लाइसेंस धारक सिराजुद्दीन की दुकान से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
इस बारे में पूछे जाने पर पूर्ति निरीक्षक आनंद यादव ने बताया कि जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा उक्त दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है सभी कार्ड धारकों को खाद्यान्न वितरण के लिए सिराजुद्दीन की दुकान से अटैच किया गया है।