फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shiva devotees performed Jalabhishek of Lord Shankar

शिवभक्तों ने किया भगवान शंकर का जलाभिषेक

Mon, 01 Aug 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Shiva devotees performed Jalabhishek of Lord Shankar
सावन माह के तीसरे सोमवार को नगर के शीतला धाम स्थित शिवमंदिर पर शिवलिंग का जलाभिषेक करते श्रद्घाल? - फोटो : MAU
मऊ। सावन मास के तीसरे सोमवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में मंदिरों व शिवालयों में शिवभक्तों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारे से शिवालय गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने पूरे दिन व्रत रखा। साथ ही परिवार की तरक्की के लिए मन्नत मांगी। वहीं मंदिरों पर आयोजित भजन कीर्तन में शामिल होकर शिव भक्त जमकर झूमे। नगर में पक्का पोखरा शिवमंदिर, शीतलामाता धाम, गाजीपुर तिराहा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा शिवाला, मठियाटोला शिवमंदिर, हनुमानघाट, भीटी स्थित शिवमंदिर, पावरहाउस कालोनी स्थित शिवमंदिर, बालनिकेतन मोड़ स्थित शिवमंदिर और कैलाशपुरी आदि मंदिरों पर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों का तांता लगा रहा। गाजीपुर से गंगा जल लेकर चले कांवरिए सोमवार को पैदल ही वापस लौटे और यहां स्थित शिवालयों में बोल बम के जयकारे के साथ जलाभिषेक किया। उधर कई मंदिरों पर भक्तों ने रुद्राभिषेक सहित विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान कर भगवान से सुख समृद्धि की कामना की। वहीं कुछ भक्तों ने घर पर भी पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान शिव का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इंदारा : क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शिवभक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जयरामगढ़ स्थित शिव मंदिर पर भी भक्तों का तांता लगा रहा। मधुबन: क्षेत्र के शिवपुर पांती गांव स्थित शिवमंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को शिव भक्तों ने मत्था टेककर भगवान शिव का जलाभिषेक कर मन्नत मांगी। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारे के साथ परिसर गूंजता रहा। बढुआगोदाम : क्षेत्र के बढुआगोदाम, कहिनौर, डुमरांव, बहरीपुर, ताजोपुर, महलीपुर, नसीरपुर, उस्मानपुर, खरगजेपुर, भार स्थित शिव मंदिरों पर भक्तों ने जलाभिषेक किया रानीपुर : क्षेत्र के काझा, ब्राह्मणपुरा, अकबरपुर, खुरहट, रानीपुर सहित विभिन्न इलाकों के शिव मंदिरों, मंदिरों में कांवरियों तथा भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कुसुम्हा : क्षेत्र के गोंठा झारखंड शिव मंदिर, रामशाला शिव मंदिर गोंठा, शिव मंदिर फरसरा खुर्द, शिवालय कुसुम्हा, पुराना शिव मंदिर नईबाजार, हरिपरा मंदिरों में शिवभक्तों का तांता लगा रहा। मझवारा: प्राचीन शिव मंदिर, सेमरीजमालपुर सहित विभिन्न मंदिरों में भगवान शंकर का जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed