{"_id":"658b175454cbb91df7039aaa","slug":"shilpa-and-priyanshu-were-fastest-in-400-meter-race-mau-news-c-295-1-mau1003-6897-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 400 मीटर दौड़ में शिल्पा और प्रियांशु रहे सबसे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 400 मीटर दौड़ में शिल्पा और प्रियांशु रहे सबसे तेज
विज्ञापन
मऊ। दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता विकासखंड कोपागंज का शुभारंभ पूर्व माध्यमिक विद्यालय देईथान में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने किया।
बीएसए ने कहा कि बेसिक के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इन बच्चों की नैसर्गिक खेल भावना को विकसित करते हुए इन्हें आगे लाने की आवश्यकता है। जो विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा ही संभव हो सकता है। कार्यक्रम के आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी कोपागंज ओमप्रकाश तिवारी ने समस्त आगंतुक अतिथियों का आधार ज्ञापित किया और कहा कि शिक्षा क्षेत्र कोपागंज के बच्चे जनपद स्तर ही नहीं अपितु प्रदेश स्तर पर विकासखंड का नाम रोशन करेंगे।
क्रीड़ा प्रतियोगिता में विकासखंड के सभी न्याय पंचायत के बच्चों द्वारा पीटी व्यायाम का विशेष प्रदर्शन किया गया। 400 मीटर दौड़ उच्च प्राथमिक बालिका संवर्ग में शिल्पा न्याय पंचायत कसारा से प्रथम स्थान, भेलाबाध से अंशिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, 400 मीटर बालक संवर्ग में कसारा से प्रियांशु ने प्रथम तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय कुर्थीजाफरपुर से नौशाद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र गोयल, ग्राम प्रधान जुबेर अहमद, क्षेत्र पंचायत सदस्य इंदारा बहादुर प्रसाद तथा सभापति साधन सहकारी समिति कसारा विजय बहादुर सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। एसआरजी अरविंद पांडेय ने सभी आगंतुक अतिथियों का पूरे ब्लॉक की तरफ से स्वागत अभिभाषण किया। आभार ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश तिवारी ने किया कार्यक्रम का संचालन शिवाकांत सिंह ने किया।