{"_id":"6a4e94780b1d71d06b0337ba","slug":"sheetla-temple-dispute-demand-to-halt-attempts-to-remove-the-original-idol-mau-news-c-295-1-mau1001-148249-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतला मंदिर विवाद : मूल प्रतिमा हटाने के प्रयास पर रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतला मंदिर विवाद : मूल प्रतिमा हटाने के प्रयास पर रोक लगाने की मांग
विज्ञापन
शीतला धाम मंदिर प्रकरण को लेकर ज्ञापन देते हुए हिंदू जागरण समिति के सदस्य:सोर्स स्वयं
नगर के शीतला मंदिर धाम को लेकर चल रहे विवाद के बीच हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
समिति ने मंदिर की मूल प्राण-प्रतिष्ठित प्रतिमा को उसके वर्तमान स्थान से हटाने के किसी भी प्रयास पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि शीतला मंदिर धाम करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है।
उन्होंने मंदिर के सुंदरीकरण और भव्य निर्माण का समर्थन किया। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग फर्जी समिति बनाकर मंदिर का राजनीतिकरण और व्यावसायीकरण कर रहे हैं।
वहीं, समिति के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामकृष्ण भारद्वाज और जिलाध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि कुछ लोग साजिश के तहत शीतला धाम मंदिर की प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्राण-प्रतिष्ठित प्रतिमा को उसके मूल स्थान से हटाकर अन्यत्र स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि ऐसी किसी भी कार्रवाई से हिंदू समाज की धार्मिक आस्था को गहरा आघात पहुंचेगा।
वहीं, मंदिर के मुख्य पुजारी दीपक महाराज ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि विद्वान आचार्य, संत समाज और स्थानीय श्रद्धालुओं की राय को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
जबकि, ज्योतिष विद्वान मुरली मनोहर पांडे ने चेतावनी दी कि यदि प्रतिमा हटाने का प्रयास किया गया तो व्यापक विरोध होगा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक दायरे में रहकर बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
समिति ने जिलाधिकारी से विवाद का शांतिपूर्ण और न्यायपूर्ण समाधान सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सनातन से जुड़े विषयों पर एकतरफा निर्णय सामाजिक तनाव का कारण बन सकता है।
इस मौके पर एडवोकेट योगेंद्र प्रजापति, राज श्रीवास्तव, राजकुमार मौर्य, रामकेर, सुरेंद्र मिश्रा, आकाश ठाकुर, आदित्य रंजन सिंह आदि मौजूद रहे।