फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sharda Sahayak Canal dries up, dashing farmers' hopes

Mau News: शारदा सहायक नहर सूखी, किसानों की उम्मीदों पर फिर रहा पानी

Sat, 23 May 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sharda Sahayak Canal dries up, dashing farmers' hopes
रतनपुरा ब्लॉक में सूखी शारदा सहायक खंड 32 नहर। संवाद
धान की नर्सरी डालने का समय आ गया है, लेकिन शारदा सहायक खंड 32 नहर में धूल उड़ रही है। किसान नर्सरी की तैयारी नहीं कर पाए हैं। सिंचाई के अभाव में गर्मी की सब्जी की फसल सूख रही है। निजी संसाधनों से सिंचाई करने पर कृषि लागत बढ़ रही है।
विज्ञापन

शारदा सहायक खंड 32 नहर क्षेत्र के मेऊडी कला, करऊत, गाढ़ा, मुबारकपुर, धरमागतपुर, मुहम्मदपुर बरहिया, मुंहवा, ताजपुर बारी, रतनपुरा, जोगापुर सहित विभिन्न गांवों से होकर गुजरती है। मई माह का तीसरा सप्ताह चल रहा है, लेकिन नहर में पानी नहीं छोड़ा जा सका है।
विज्ञापन

नहर में पानी न आने से किसान नर्सरी के खेत की तैयारी तक नहीं कर पाए हैं। गर्मी की सब्जी की फसल सिंचाई के अभाव में सूख रही है। पशु-पक्षी भी पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में क्षेत्र के नेसार अहमद, रामबडाई सिंह, मुमताज अहमद, संतोष कुमार सिंह, प्रमोद कुमार यादव, किसान नेता नरेंद्र सिंह लोहराई, रामप्यारे गौतम, मुन्ना यादव और रामप्रवेश चौहान का कहना है कि जरूरत के समय नहर में पानी ही नहीं छोड़ा जाता है।

नहर में पानी न छोड़े जाने से खेती भगवान भरोसे हो रही है। विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है। नहर में पानी अविलंब नहीं छोड़ा गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
इस बाबत शारदा सहायक खंड 32 के सहायक अभियंता शिवशंकर का कहना है कि नदी में पानी कम है। पंप कैनाल से 10 जून से पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed