फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shailendra elected President of Tax Bar Association, Amresh elected General Secretary unopposed

Mau News: टैक्स बार एसोसिएशन के शैलेंद्र अध्यक्ष, अमरेश निर्विरोध महामंत्री निर्वाचित

Wed, 07 Jan 2026 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Shailendra elected President of Tax Bar Association, Amresh elected General Secretary unopposed
टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के पदा​धिकारियों का माला पहनाकर हुआ स्वागत।स्रोत-स्वयं
टैक्स बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सत्र 2025-26 के संघ के अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र गुप्ता, महामंत्री पद पर अमरेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार सिंह सहित पूरी कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी की तरफ से घोषणा किए जाने के बाद फूल मालाओं से निर्वाचित पदाधिकारियों को समर्थकों ने फूल माला से लाद दिया। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। नई कार्यकारी की ओर से हुई बैठक में एकजुटता का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

टैक्स बार एसोसिएशन के सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश गुप्ता, महामंत्री पद अमरेश कुमार सिंह निर्वाचित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साधारण उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, मोहम्मद शाह जफर, कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद अयूब, सह मंत्री बृजेश कुमार चौधरी,सह मंत्री हेमंत कुमार प्रजापति, सह मंत्री योगेंद्र कुमार प्रजापति निर्विरोध चुने गए।

चुनाव परिणाम घोषणा के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह, निवर्तमान मंत्री शिवाजी, सदस्य एल्डर कमेटी परवेज अहमद, शिवानंद चौबे , शब्बीर अहमद, अलाउद्दीन बादशाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed