{"_id":"6a9558e911e55cc77d0f8279","slug":"seven-year-old-samra-naz-complained-to-district-magistrate-about-dilapidated-road-in-mau-2026-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ: डीएम सर! स्कूल जाते समय लगती है चोट, ड्रेस भी हो जाती है गंदी, सात साल की बच्ची ने डीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: डीएम सर! स्कूल जाते समय लगती है चोट, ड्रेस भी हो जाती है गंदी, सात साल की बच्ची ने डीएम से की शिकायत
Mon, 31 Aug 2026 04:05 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 31 Aug 2026 04:05 PM IST
सार
मऊ जिले में नगर पालिका के वार्ड 17 के बदहाल सड़क को लेकर सात साल की समरा नाज ने डीएम की शिकायत की। कहा कि डीएम सर स्कूल जाते समय चोट लगती है और ड्रेस भी हो गंदी जाती है।
विज्ञापन
सात साल की समरा नाज ने डीएम से की शिकायत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ में विकास का दावा करने वाली नगर पालिका के विकास की पोल उस समय खुल गई। जब सात वर्ष की समरा नाज जो कि बदहाल सड़क की समस्या को लेकर सोमवार को डीएम आनंद वर्धन से इस संबंध में शिकायत की। पहली कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची ने जिलाधिकारी से खराब सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर मासूम बच्ची की फरियाद को लेकर डीएम ने बेहद गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में सुधार का निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता समरा नाज ने बताया कि स्कूल जाते समय रास्ता बेहद खराब होने के कारण उसे आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। खराब सड़क के चलते कई बार उसे चोट भी लग जाती है। वहीं, रास्ते की स्थिति के कारण उसकी स्कूल ड्रेस भी गंदी हो जाती है, जिसके चलते उसे स्कूल में डांट सुननी पड़ती है।
विज्ञापन
छात्रा ने डीएम आनंद वर्धन के सवाल पर बताया कि वह ऑटो से स्कूल जाती है, लेकिन सड़क खराब होने के कारण रास्ते में काफी परेशानी होती है। बच्ची ने डीएम से जल्द से जल्द सड़क ठीक कराने की अपील की। छात्रा की शिकायत को डीएम ने बेहद गंभीरता से सुनी। उन्होंने समरा नाज से उसकी समस्या के बारे में जानकारी ली और तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिलाया। डीएम ने कहा कि बच्ची की शिकायत के आधार पर सड़क की स्थिति की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
25 मीटर कच्चा रास्ता, मरम्मत की जरूरत
जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने मीडिया को बताया कि सुबह एक सात वर्षीय बच्ची समरा नाज, जो कक्षा एक में पढ़ती है, सड़क निर्माण को लेकर फरियाद लेकर उनके पास आई थी। उन्होंने बताया कि बच्ची वार्ड संख्या 17 की रहने वाली है और स्कूल जाने वाले रास्ते में करीब 25 मीटर का कच्चा एवं खराब मार्ग है, जिसे मरम्मत की आवश्यकता है।इस संबंध में डीएम आनंद वर्धन ने बताया कि संबंधित अधिकारियों के माध्यम से सड़क की स्थिति को तुरंत चेक कराया जाएगा। जांच के बाद जो भी आवश्यक समाधान होगा, उसे शीघ्रता से कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह क्षेत्र नगर पालिका के अंतर्गत आता है और समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।