फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Seven rounds of nine couples

नौ जोड़ों ने लिए सात फेरे

Sat, 31 Jan 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sat, 31 Jan 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Seven rounds of nine couples
आदर्श विकलांग सेवा समिति के तत्वावधान में कस्बा स्थित खेल के मैदान मेें शुक्रवार को दहेज रहित आदर्श विवाह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



 इस अवसर पर नौ जोड़े शादी के पवित्र बंधन में बंधे और आजीवन साथ निभाने का प्रण लिया। दहेज रहित विवाह में मऊ, आजमगढ़,  गोरखपुर, देवरिया, बलिया सहित विभिन्न जनपदों से नौ जोड़े शामिल हुए।


 वैवाहिक कार्यक्रम विधि विधान से हुआ। इस अवसर पर दरगाह की पूजा की शादी सिपाह के अजय कुमार से, खीरीकोठा के दिग्विजय की शादी सरायसादी की जानकी से,
विज्ञापन



कटघरा के रामचंदर की शादी कोपागंज  के रसूलपुर की पूजा से हुई। इसी क्रम में सिकरी की ममता की शादी बलिया के आरीपुर सरया की रविंद्र से, लघुवाई की रेनू की शादी गोरखपुर के श्रवण कुमार से हुई। शादी का कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिलाओं ने मंगलगीत गाया। साथ ही वैवाहिक कार्यक्रम में आए गणमान्य लोगों ने वर वधु को उपहार दिया। इस मौके पर आयोजक श्याम आशीष चौहान ने कहा कि समाज में दहेज अभिशाप बनकर उभर रहा है।




 दहेज रहित विवाह का आयोजन कर हम दहेज रूपी कुप्रथा पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर डा. संजय वर्मा, सुदामा चौहान, जैनेंद्र प्रसाद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed