फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sent Rs 1.30 lakh, constable called to give cash and ran away, FIR registered

Mau News: 1.30 लाख रुपये भिजवाया, कैश देने के लिए बुलाकर सिपाही भागा, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 05 Jun 2026 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sent Rs 1.30 lakh, constable called to give cash and ran away, FIR registered
कोपागंज थाना क्षेत्र के पुराना कोपा निवासी नितिका जायसवाल की तहरीर पर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम सिपाही गजेंद्र यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

आरोप है कि सिपाही गजेंद्र यादव ने अपनी तैनाती का स्थान छुपाया और ‘ट्रांजेक्शन लिमिट समाप्त’ होने का बहाना बनाया। जनसेवा केंद्र से 1.30 लाख रुपये भेजवाने के बाद उसने नगद लेने के लिए नितिका को बुलाया और वहां से गायब हो गया।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, नितिका जनसेवा केंद्र चलाती हैं। बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे गजेंद्र यादव दुकान पर पहुंचे और बताया कि वह कोपागंज थाना में सिपाही के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्हें अपने घर पर काम के लिए पैसा भेजना है, लेकिन उनका ट्रांजेक्शन लिमिट समाप्त हो गया है, जो शाम चार बजे पुनः चालू होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि वे अपने घर पर गिट्टी-बालू गिरवा रहे हैं और इसके लिए ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कराने हैं।
नितिका ने यूपीआई के अलग-अलग आईडी पर सुबह 11:25 बजे से दोपहर दो बजे तक पांच बार में कुल 1.30 लाख रुपये भेज दिए।
तीन बजे गजेंद्र यादव ने कहा कि कैश गौरीशंकर गेट के पास मिलेगा। मंदिर के गेट पर पहुंचने के बाद उन्होंने नितिका के भाई को गुमराह कर दिया और कहीं चले गए।

शाम को जब नितिका कोपागंज थाने गईं, तब पता चला कि गजेंद्र यादव वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनात हैं। थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है और इस प्रकरण से उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed