{"_id":"613b0c6eab514251ea512556","slug":"sensation-after-recoverd-dead-body-of-innocent-child-girl-near-warehouse-of-mau-railway-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊः रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के पास डेढ़ वर्षीय बच्ची का शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊः रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के पास डेढ़ वर्षीय बच्ची का शव मिलने से सनसनी
Fri, 10 Sep 2021 01:12 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:12 PM IST
सार
कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची के हाथ में किसी जंतु के काटने का निशान दिख रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
बच्ची के शव को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के पास शुक्रवार सुबह झाड़ियों में एक डेढ़ वर्षीय बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस और शहर कोतवाली पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही। आखिर में शहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
मऊ जंक्शन के पश्चिमी तरफ स्थित माल गोदाम और वाशिंग पिट के बीच में झाड़ियों में एक डेढ़ वर्षीय बच्ची का शव पड़ा था। सूचना पाकर सीओ सिटी धनंजय मिश्रा, शहर कोतवाल मौके पर पहुंच गए। शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची के हाथ में किसी जंतु के काटने का निशान दिख रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण का पता चलेगा। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन