फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Senior advocate honored

वरिष्ठ अधिवक्ता हुए सम्मानित

Sun, 03 Apr 2016 11:21 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Sun, 03 Apr 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Senior advocate honored
नगर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा स्थित एक प्लाजा में टैक्स बार एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित करते अधिवक्ता और व्यापारी।
टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से रविवार को नगर स्थित एक प्लाजा में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस अवसर पर 25 वर्ष व उसके अधिक समय तक कार्य करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ताओं को अंगवस्त्रम तथा प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



साथ ही टैक्स बार के दिवंगत अधिवक्ताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। मुख्य अतिथि  टैक्स बार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष शिवकुमार अरोरा रहे।  में वैट की विसंगतियों पर विचार विमर्श किया गया। व्यापारियों के हित के लिए सुझाव शासन को भेजने का निर्णय हुआ। 
विज्ञापन



मुख्य अतिथि  टैक्स बार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष शिवकुमार अरोरा ने  बालकृष्ण तिवारी, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, इशरत कमाल आजमी, शीतला प्रसाद बरनवाल, कृष्ण बिहारी तिवारी, परवेज अख्तर, शब्बीर अहमद, आरपी सिंह,डीएन शाह, शिवानंद चौबे सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओं को  सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके पूर्व एसोसिएशन के दिवंगत अधिवक्ताओं स्व. सत्येंद्र नाथ गुप्त, स्व. सीता राम बरनवाल, स्व. रमेश चंद्र गुप्त, स्व. सुदर्शन सिंह  काे श्रद्धासुमन अर्पित किया।  


बीके तिवारी, संजय कुमार श्रीवास्तव रहे। उधर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने टैक्स बार एसोसिएशन की प्रांतीय बैठक में व्यापारी प्रतिनिधि के रुप में प्रतिभाग किया।



टैक्स बार के प्रथम जनपदीय इकाई के सहयोग में व्यापार मंडल ने टैक्स बार के प्रथम जनपदीय अध्यक्ष स्व. सीताराम बरनवाल की स्मृति में 25 वर्षो से लगातार प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ता बंधुओं को संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कमरुज्जमा व जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल के नेतृत्व में 10 वरिष्ठ अधिवक्ता सम्मानित हुए। कार्यक्रम में इशरत इकबाल लारी, तारिक अंसारी आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed