फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Self. Indira Gandhi had raised the country's prestige on the global stage: Intekhab Alam

स्व. इंदिरा गांधी ने वैश्विक पटल पर बढ़ाया था देश का मान: इंतेखाब आलम

Fri, 19 Nov 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Self. Indira Gandhi had raised the country's prestige on the global stage: Intekhab Alam
मऊ। जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर बुनकर कालोनी स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि अपने कार्यकाल में स्व. इंदिरा गांधी ने विश्व पटल पर देश का मान बढ़ाया था। पूरी दुनिया उनके कार्यों का लोहा मानती रही। आज स्व. इंदिरा गांधी होती तो देश अधिक विकसित होता और आतंकवाद का नामो निशान नहीं होता।
विज्ञापन

कहा कि आज के ही दिन मऊ जनपद की स्थापना विकास पुरूष पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय द्वारा कराया गया था। उनके निधन के बाद जनपद विकास के क्षेत्र में लगातार पिछड़ता जा रहा है। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य घनश्याम सहाय ने कहा कि इंदिरा गांधी द्वारा देश हित में किए गए कार्यों और उनकी कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके पद चिन्हों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि इंदिरा गांधी महान नेता थीं। वह जो कहती थीं, उसे जरूर पूरा करती थीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस जनों ने इंदिरा गांधी और स्व. कल्पनाथ राय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदय प्रताप राय, सोहेल नोमानी, राजमंगल यादव,संजय यादव, माधवेंद्र बहादुर सिंह, पूजा राय, रवि प्रकाश सिंह गोपाल, शशिकांत राय, रामचंद्र त्रिपाठी, रमन पांडेय, शैलेंद्र सिंह पिंटू, श्याम नारायण सिंह ,शीला भारद्वाज, विनोद कुमार, प्रेमचंद चौहान, अरुण कुमार सिंह, वीरेंद्र चौहान,संजय चौहान, रामाधार, सर्वेश कुमार, रामकरण यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed